चुनाव से पहले कैराना में पकड़ी हथियारों की बड़ी खेप, 200 से ज्यादा पिस्टल जब्त


कैराना। यूपी चुनाव से पहले कैराना में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। तकरीबन 200 से ज्यादा अवैध हथियार बरामद किए गए हैं जिसमें बंदूक, पिस्टल और कट्टे शामिल हैं। यूपी के कैराना में पहले चरण में ही चुनाव है। यह अतिसंवेदनशील इलाकों में आता है और बड़ी बात ये कि चुनाव से पहले हथियारों का ये जखीरा प्रशासन के लिए चिंता का विषय है।

हथियारो में पिस्टल, बंदूके और कट्टे शामिल हैं। हथियार बनाने की फैक्ट्री से 1 कारीगर भी गिरफ्तार किया गया है। हथियारों की यह खेप पूर्वी यूपी से आई थी और ऐसी जानकारी मिली है कि चुनाव में इसका इस्तेमाल होना था।

kairana

जब्त किए गए हथियारों में 203 पिस्टल भी हैं। यह सभी सिर्फ 2 गांवों से मिलाकर बरामद किए गए हैं। इसके अलावा हथियारों के 500 हिस्से भी बरामद किए गए हैं। यह जब्ती उत्तर भारत में बीते कुछ सालों की गई सबसे बड़ी जब्ती है।

बिहार में मुंगेर की तरह ही शामिल में भी अवैध हथियारों की फैक्ट्री है। बीते तीन सालों में, दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बने 200 अवैध हथियार जब्त किए हैं। शामली, कैराना, मुजफ्फरनगर की बेल्ट ने जातीय हिंसा और सांप्रदायिक संघर्ष की कई घटनाएं हाल के दिनों मे देखी हैं।

सौजन्यसे: http://hindi.news18.com/



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution