फरवरी १४, २०१९
जम्मू-कश्मीरके पूर्व मुख्यमन्त्री और नैशनल कॉन्फ्रेंसके नेता फारुक अब्दुल्लाने भगवान रामको लेकर कहा कि क्या भगवान राम केवल हिन्दुओंके भगवान हैं ? हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, हम सभी भाई हैं और भारत प्रत्येक भारतीयके लिए है । उन्होंने इस बातपर बल दिया कि सभी धर्मके लोगोंको देशमें सम्मानके साथ जीनेका समान अधिकार है ।
आम आदमी पार्टीकी ओरसे आयोजित विपक्षकी महारैलीमें अब्दुल्लाने यह बात कही । उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाहको आगामी लोकसभा चुनावमें पराजित करना चाहिए; क्योंकि वे लोकतन्त्र और संवैधानिक मूल्योंके लिए संकट हैं ।
अब्दुल्लाने कहा, “जबतक हमारे अपने हृदय स्पष्ट नहीं होते हम उन्हें (मोदी और शाहको) सरलतासे नहीं हटा सकते । यदि देशको बचाना चाहते हैं तो हमें पहले बलिदान देनेकी आवश्यकता है और ऐसा देशके लिए करो न कि कुर्सीके लिए ।”
उन्होंने कहा कि आज हम धार्मिक आधारपर हिन्दुओं और मुसलमानोंके रूपमें विभाजित हैं । मैं हिन्दुओंसे पूछना चाहता हूं कि क्या राम केवल आपके राम हैं ? यह पवित्र ग्रन्थोंमें लिखा है कि राम समूचे विश्वके भगवान हैं । वह सबके भगवान हैं ।
उन्होंने दुःख प्रकट किया कि मुस्लिम समुदायके लोगोंको बताया जा रहा है कि उन्हें क्या नहीं करना है या कहां नहीं जाना है और पूछा कि क्या यह देश उनके स्वामियोंका देश है ?
“फारूख क्या राम मन्दिर जाकर यह स्वीकार कर सकते हैं ? नहीं, क्योंकि इस्लाम इसकी आज्ञा नहीं देता है । क्या फारूख इस्लाममें जनसंख्या वृद्धिको रोकनेके विधानको पारित करवानेकी मांग कर सकते हैं ? नहीं, क्योंकि इस्लाम आज्ञा नहीं देता है ! क्या वे राम मन्दिर निर्माणमें सहयोग दे सकते हैं ? नहीं, क्योंकि इस्लाम इसकी भी आज्ञा नहीं देता है । तब यह बताए कि यह देश धार्मिक आधारपर विभाजित न हो तो क्या हो ? इस्लामका उद्देश्य है राष्ट्रपर एकाधिकार तो साथ कैसे हो सकते हैं ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply