जून १५, २०१९
इस्लामिक बैंक ‘आई मॉनेटरी एडवाइजरी’ चलाने वाला मंसूर खान, अब देशसे भाग गया है । उसने भारतीयोंसे कुल १५०० कोटि रुपए लूटे हैं । इस्लामिक बैंकिंगके नामपर ठगे लोग अब यहां-वहां भटक रहे हैं ।
मंसूर खानके भागनेके पश्चात अब बेंगलुरु पुलिसकी नींद खुली है और मंसूर खानके विरुद्ध ‘लुक आउट नोटिस’ जारी किया गया है ।
मंसूर खानने मुसलमानोंको इस्लामिक बैंकिंगके नामपर लक्ष्य बनाया और उनसे १५०० कोटि एकत्र कर लिए, लोगोंको मजहबके झांसेमें लेकर मंसूर खानने ठगी की; परन्तु उसके एक निकटवर्ती खालिद अहमदने उसके विरुद्घ ४ कोटि ८० लाख रुपएकी ठगीकी परिवाद (शिकायत) की और वो भाग गया ।
पुलिसने जांचमें पाया कि मंसूर खानने ८ बजकर ४५ मिनटका विमान पकडा और वो दुबई भाग गया !
इस घटनाके पश्चात कई अन्य निवेशक भी सामने आए, जिसके पश्चात ज्ञात हुआ कि मंसूर खानने तो १५०० कोटि रुपए लोगोंसे ठगे हैं !
“लुटेरे मंसूबने ‘इस्लामिक बैंक’ नाम चुना और शरियाकी भांति मुसलमानने इसे अपना एक पृथक केन्द्र समझने लगे । उनकी मानसिकताने ही उन्हें फंसाया है । जबतक मुसलमान इस मानसिकतासे बाहर नहीं निकलेंगें तो तबतक उन्हें कभी शरिया तो कभी इस्लामिक बैंकके नामपर मूढ बनाया जाता रहेगा ! ” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : डेली न्यूज
Leave a Reply