मुफ्तीने एकबार पुनः राष्ट्रद्रोहिता सिद्ध की, कहा कि ‘सुतली बम’वाले कैसे आतंकी ?


दिसम्बर २८, २०१८

जम्मू-कश्मीरकी पूर्व मुख्यमन्त्री महबूबा मुफ्तीने शुक्रवार, २८ दिसम्बरको कहा कि ‘सुतली बमके आधारपर’ संदिग्धोंको आतंकवादी घोषित करना और उन्हें ‘आईएसआईएस’से जोडना अपरिपक्वता थी ! ‘एनआईए’द्वारा १० आतंकियोंको बन्दी बनाए जानेके सन्दर्भमें व्यंग्य करते हुए उन्होंने यह बात कही !

राष्ट्रीय जांच विभागने (एनआईए) १६ दिसम्बरको ‘आईएसआईएस’से प्रेरित संदिग्ध आतंकी समूहका प्रकटीकरण करते हुए १० लोगोंको बन्दी बनाया था । विभागका कहना था कि वे देहली और उत्तरी भारतके दूसरे भागोंमें राजनेताओं और सरकारी प्रतिष्ठानोंको लक्ष्य बनाते हुए आत्मघाती आक्रमण और बम विस्फोट करनेका षडयन्त्र कर रहे थे ।

महबूबाने इनको मतदानसे जोडते हुए कहा कि ‘एनआईए’को ‘पूर्वके घटनाक्रमोंसे सीखना चाहिए ।’ जब लम्बी सुनवाईके पश्चात आरोपियोंको छोडना पडा था ।

उन्होंने ट्विटरपर कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है; परन्तु संदिग्धोंको सुतली बमोंके अधारपर आतंकवादी घोषित करना, उन्हें ‘आईएसआईएस’से जोडना अपरिपक्वता है ! इससे उनकी और कुटुम्बका जीवन पहले भी नष्ट हो चुका है । एनआईएको पूर्वकी घटनाओंसे सीखना चाहिए, जिसमें दशकों पश्चात आरोपी छूट गए ।”

 

“आतंकियोंकी प्रखर समर्थक मुफ्तीसे इसके अतिरिक्त अन्य कुछ बोलनेकी आशा की जा सकती है क्या ? परन्तु दुःख केवल इस बातका है कि ऐसे राष्ट्रद्रोही भारतमें ही खुलेमें घूम रहे हैं, ये भी भला कैसी स्वतन्त्रता है ?, स्वयं विचार करें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : आज तक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution