जून ४, २०१९
राजस्थानके रतनगढमें मदरसेका एक मौलवी नादान बच्चेके साथ कुकर्म करनेके प्रकरणमें पकडा गया है ।
समाचारके अनुसार, राजस्थानके रतनगढके वार्ड-२८ स्थित मदरसा मोहम्मदियाके मौलवी इकबालने शिक्षा लेने आए ११ वर्षीय बच्चेके साथ कुकर्म किया ! बताया गया है कि कक्षा पांचमें पढनेवाला ११ वर्षीय छात्र विद्यालयमें ग्रीष्मकालीन अवकाश होनेके कारण शनिवार, ११ मईको प्रथमबार घरके पास संचालित मदरसामें धार्मिक शिक्षाके लिए गया था तथा मौलवीने उसके साथ दुष्कर्म किया । मदरसेकी छुट्टी होनेके पश्चात मौलवीने उसे फल खिलानेके बहाने रोक लिया तथा कुकर्म किया !!
बताया गया है कि कुकर्मी मौलवीने रोजा भी रखा हुआ था तथा छात्रको फल देनेके बहाने रोक लिया था । पीडित छात्रके पिताद्वारा पुलिसमें दी परिवादमें लिखा है कि उनका ११ वर्षीय पुत्र शनिवार, ११ मईको इसी वार्डमें स्थित मस्जिद मुहम्मदी मदरसा मुहम्मदियामें पढाई करनेके लिए गया था । मदरसेकी छुट्टीपर सभी बच्चे अपने-अपने घर चले गए; परन्तु मदरसेमें तैनात मौलवी इकबाल (२३) पुत्र सत्तार निवासी बीगोदने उसके पुत्रको फल देनेके बहाने मदरसामें ही रोक लिया तथा उसके साथ कुकर्म किया तथा छात्रको चेतावनी दी कि इस बारेमें किसीको बताया तो मार दूंगा !!
भयभीत बच्चा दोपहरमें घर आया तथा भोजन भी नहीं किया । रातको पीडा होनेपर उसके साथ हुई घटनाकी जानकारी उसने परिजनोंको दी । इसके पश्चित प्रातःकाल आक्रोशित परिजन मदरसा पहुंचे । यहां परिजनोंको देखते ही मौलवी भाग गया । बादमें पुलिस मौलवीकी खोजकर कर थाने ले आई ।
“मदरसोंमें तथाकथित धार्मिक मौलवी ऐसे कृत्य करते हैं तो ऐसेमें मदरसोंको बन्द करना ही उचित है; क्योंकि अब ऐसे प्रतिदिनके समाचार आने लगे हैं !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply