विदेशोंसे धन लेकर कश्मीरमें आतंक प्रसारित कर रहे पृथकतावादी नेता !!


जून १६, २०१९

‘एनआइए’द्वारा कश्मीरी पृथकतावादियोंके विरुद्घ चलाई जा रही जांचमें कुछ महत्वपूर्ण बातें ज्ञात हुई हैं । जांच विभागने कहा है कि कश्मीरके पृथकतावादी नेताओंको विदेशसे अत्यधिक धन मिला; परन्तु इन्होंने इन रुपयोंका प्रयोग अपने व्यक्तिगत लाभके लिए किया । पृथकतावादी नेताओंने अपने लिए अकूत सम्पत्तिका अर्जन किया और अपने बच्चोंको विदेश पढने भेजा । हुर्रियत कांफ्रेंस व अन्य संगठनोंके कई नेताओंसे पूछताछके समय इन लोगोंने स्वीकार किया कि उन्हें कश्मीरमें पृथकतावाद फैलानेके लिए पाकिस्तानसे धन मिलता है !!

दुख्तरन-ए-मिल्लतकी नेत्री आसिया अंद्राबीके पुत्रने मलेशियामें शिक्षा अर्जित की है और आतंकी धनके प्रकरणमें बन्दी बनाया गया जहूर वटालीने उसका पूरा व्यय वहन किया था । एनआईएने इस प्रकरणमें अंद्राबीसे पूछताछ की । अंद्राबीने स्वीकार किया कि वह और उनका संगठन विदेशसे रुपए एकत्र करता है और कश्मीरमें महिलाओंद्वारा प्रदर्शन करानेके लिए इन रुपयोंका प्रयोग किया जाता है । अंद्राबीके पुत्र मोहम्मद बिन वसीमने मलेशियामें रहते हुए जिन बैंक खातोंका प्रयोग किया, उसके बारे मेंअधिक जानकारी एकत्र करनेके लिए एनआईए पहले ही सम्बन्धित अधिकारियोंसे सम्पर्क कर चुकी है ।

एक अन्य पृथकतावादी नेता शब्बीर शाहसे पहलगाममें उनके विश्रामालय (होटल) सम्बन्धित व्यापारको लेकर पूछताछ की गई । उस ‘होटल’के पाकिस्तानसे प्राप्त किए गए रुपयोंका प्रयोग करके बनाए जानेकी बात सामने आई है । पाकिस्तानके आकाओं और “ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस”के नेताओंद्वारा हुर्रियतसे जुडे संगठनोंके खातोंमें रुपए स्थानान्तरित किए गए । एनआईएके पास इससे सम्बन्धित साक्ष्य हैं और इसे लेकर शब्बीर शाहसे पूछताछ की गई । शब्बीरके जम्मू, श्रीनगर और अनंतनागमें भी व्यापार हैं ।

एक और अचम्भित करनेवाली बात यह सामने आई है कि विदेशी धनको लेकर पृथकतावादी नेताओंमें भी आपसमें मतभेद है । कश्मीरी पत्थरबाजोंके ‘पोस्टर बॉय’ मशरत आलमने एनआईएको बताया कि हवालाकेद्वारा पाकिस्तानसे रुपए पृथकतावादियोंको भेजे जाते हैं । इस फंडिंग और इसके प्रयोगको लेकर पृथकतावादी नेता आपसमें ही लडाई कर रहे हैं, ऐसा आलमने दावा किया है । यासीन मलिक और वटाली अभी जांच विभागकी पकडमें हैं ।

“सुनकर भी विश्वास नहीं होता है कि पृथकतावादी रूपी आतंकी हमारे देशमें शासकीय सुविधाएं व ठाठबाटमें रह रहे थे !! अब तो कश्मीरका सारा विरोध ही प्रायोजित लग रहा है । ये पृथकतावादी कठोरसे कठोर दण्डके पात्र हैं और साथ ही दण्डके पात्र हैं वे राजनीतिक दल, जिन्होंनें आजतक इन आतंकियोंको पोषित किया ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : ऑप इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution