जुलाई २, २०१९
बांग्लादेशका आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश बंगालमें अपनी आतंकी गतिविधियों कर रहे हैं । मंगलवार, २ जुलाईको केन्द्रीय गृह मन्त्रालयने अपनी गुप्त जानकारीके आधारपर कहा है कि जेएमबी बंगालके बर्दवान और मुर्शिदाबादमें अपनी जिहादी गतिविधियों और आतंकी भर्तियोंका कार्य कर रहा है । गृहराज्य मन्त्री जी किशन रेड्डीने कहा कि इस सम्बन्धमें कार्यवाही करनेके परामर्श करनेके साथ बंगाल शासन और सम्बन्धित विभागके साथ जानकारी नियमित रूपसे साझा की जा रही है ।
गृह मन्त्रालयके अनुसार, उनके पास ब्यौरा है कि बर्दवान और मुर्शिदाबादमें मदरसोंका उपयोग करके जमात मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) आतंकियोंकी भर्ती कर रहा है । केन्द्रने इसी वर्ष मईमें ‘जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश’, ‘जमात-उल-मुजाहिदीन भारत’ और ‘जमात-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान’ तथा इसके सभी स्वरूपोंको आतंकवादी संगठनकी सूचिमें सम्मिलित किया है । ये मदरसोंके माध्यमसे भय प्रसारित करनेका कार्य करते हैं ।
“केवल बंगालके ही क्यों ? उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल, तमिलनाडु, राजस्थान आदिके मदरसे भी आतंकी ही सज्ज कर रहे हैं और आतंकी संगठनोंके आश्रयस्थल है । यह तो सब पहलेसे ही ज्ञात है । अब केवल प्रतीक्षा है तो केन्द्रके कार्यवाही करनेकी है कि कब मदरसोंको बन्द किया जाता है; परन्तु केन्द्र तो तुष्टिकरणमें व्यस्त है और नूतन मदरसे खोल रहे हैं तो मदरसोंपर कार्यवाही कैसे होगी ? शासन इसका उत्तर हिन्दुओंको दे ! “- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply