अगस्त ४, २०१८
जम्मू और कश्मीरके शोपियांके किलूरा क्षेत्रमें सुरक्षाबलोंने ‘हिजबुल मुजाहिद्दीन’के पांच आतंकियोंको मार गिराया है । आतंकवादियों और सुरक्षाबलोंके मध्य शुक्रवार देर रात यह भिडन्त आरम्भ हुई थी, जो शनिवार सुबहतक चली है । वहां अभी और आतंकियोंके छिपे होनेका समाचार है । मृत एक आतंकीका संज्ञान उमर नजीर मलिकके रूपमें हुआ था । उसके पास ‘एके-४७’ बन्दूक मिली है ।
इस भिडन्तमें एक नागरिककी भी मृत्यु हो गई है । भिडन्तके पश्चात शोपियांमें पत्थरबाजोंने सुरक्षाबलोंपर जमकर पत्थरबाजी की और पुलिस वाहनपर ‘पेट्रोल विस्फोटक’ फेंके । इस मध्य सुरक्षाबलोंकी कार्यवाहीमें लगभग २० पत्थरबाज चोटिल हो गए हैं ।
सुरक्षाबलोंको किलूरामें आतंकवादियोंके छिपे होनेकी सूचना मिली थी, जिसके पश्चात उन्होंने घिराव करके अन्वेषण अभियान आरम्भ कर दिया । इस मध्य आतंकियोंने सुरक्षाबलोंपर गोलाबारी आरम्भ कर दी । कार्यवाहीमें पांच आतंकी मारे गए ! बता दें कि गत तीन दिवसमें भारतीय सेनाने १० आतंकियोंको मार गिराया है । इसमें गुरुवारको कुपवाडामें सेनाने दो आतंकियोंको ढेर किया था । वहीं शुक्रवार सुबह सोपोरमें तीन आतंकी मारे गए थे । शुक्रवार रातको हुई भिडन्तमें चार आतंकियोंको मार दिया है ।
सुरक्षाबलों और आतंकियोंकी शुक्रवारको भिडन्त हुई, जिसमें सुरक्षाबलोंने दो आतंकियोंको ढेर कर दिया । इस मध्य एक जवान गम्भीर रूपसे चोटिल भी हुआ । चिकित्साके मध्य वह जवान हुतात्मा हो गया । भिडन्त सोपोरके बहरामपोरा गांवमें हुई है । सुरक्षाबलोंको इस गांवमें आतंकियोंके छिपे होनेकी सूचना मिली थी, जिसके पश्चात सुरक्षाबलोंने गांवको घेरकर अन्वेषण अभियान चलाया । वहीं शोपियांमें शुक्रवार देर रात किलोरा गांवमें भिडन्तमें हिजबुल मुजाहिदीनका आतंकी उमर नजीर मलिक मारा गया । मलिकगुंड गांव निवासी यह आतंकी अगस्त २०१७ से सक्रिय था । हिंसाकी आशंकामें प्रान्तमें चलभाष जालस्थल सेवा प्रतिबन्धित कर दी गई है ।
आतंकियोंने स्वयंको घिरा देख सुरक्षाबलोंपर गोलीबारी कर दी । सुरक्षाबलोंने भी प्रत्युत्तर दिया । भिडन्तमें अभी तक दो आतंकियोंको ढेर कर दिया है । आपको बता दें कि बहरामपोरा गांवमें गुरूवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियोंके मध्य भिडन्त आरम्भ हुई थी । भिडन्तके मध्य सेनाके जवान विजय कुमार हुतात्मा हो गए ! सूत्रोंका कहना है कि इन दोनों आतंकियोंने गत शनिवारकी रात सोपोरमें ‘२२ राष्ट्रीय राइफल्स’ शिविरपर ‘यूबीजीएल’ चलाया था ! गुरूवारकी रात इन दोनों आतंकियोंके गांवमें छिपे होनेकी सूचनापर सुरक्षाबलोंने घिराव किया ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply