आजम खानने कहा, जय श्रीरामपर विरोध नहीं तो अल्लाह-हू-अकबरपर भी न हो !!


जून १९, २०१९

१७वीं लोकसभाके पहले सत्रकी कार्यवाही सोमवार, १७ जूनको आरम्भ हुई थी । पहले दिन प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीके साथ नूतन चुने गए सदस्योंने निचले सदनकी सदस्यताकी शपथ ली थी । लोकसभामें शपथके दूसरे दिवस मंगलवारको शपथके समय संसदमें ‘जय श्रीराम’के उद्घोष किए गए, जिससे विवाद हो गया ।

इसपर समाजवादी पार्टीके सांसद आजम खांने कहा कि भला हमें जय श्रीरामसे क्या विरोध हो सकता है ? यदि संसदमें जय श्रीरामके उद्घोष होते हैं, तो ‘अल्लाह-हू-अकबर’से किसीको क्यों विरोध होना चाहिए ? बात निकली है, तो बहुत दूर तलक जाएगी । रामचंद्रसे मुसलमानोंका कोई विवाद नहीं है और न ही हो सकता है । हम किसी धर्मका अपमान कर ही नहीं सकते; परन्तु जब पैगम्बर मोहम्मद साहबके लिए कोई बात आती है तो दुःख होता है ।

उन्होंने ये भी कहा कि हमारे यहां लडकियोंको शिक्षा दी जाती है, जिससे वो अभियन्ता (इंजीनियर) बनें । ऐसे अभियन्ता बनें, जिनकी गुणवत्ता उत्तम हो ।

“ईश्वरके सभी नाम एक ही होते हैं; परन्तु आजम खानजी आपने ‘जय श्रीराम’ बोलकर किसीको लोगोंको मारते देखा है क्या ? या किसी अन्य द्रोही देशका गुणगान करते देखा है क्या ? और यदि रामसे समस्या नहीं तो राम मन्दिरका विरोध क्यों करते हैं ? समस्या ‘अल्लाह हू अकबर’से नहीं वरन अकबरकी काफिरवाली व लुटेरी मानसिकतासे है, जो किसीके देशमें घुसकर वहां अपना अधिकार स्थापित करना चाहते हैं । अतः यह देश तो जय श्रीरामका ही आश्रय लेगा ताकि धर्मनिरपेक्षताके फेरमें भारतके साथ वह न हो, जो सीरिया आदि देशोंके साथ हुआ ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution