आतंकवादियों की मदद के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान गिरफ्तार


जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवानो को आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। गिरफ्तार किये गए कांस्टेबलों के नाम शबीर अहमद मालिक और नज़ीर अहमद हैं। दोनों आरोपी कॉन्स्टेबलों पर आतंकवादियों को कारतूस की सप्लाई करने का आरोप है. आतंकवादियों के ओवरग्राउंड वर्कर आदिल अहमद की निशानदेही पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने आदिल अहमद को शोपियां से गिरफ्तार किया था। उसके पास से एके-47 राइफल के बीस कारतूस मिले थे। पुलिस की पूछताछ में आदिल ने पुलिस को बताया कि उसने ये कारतूस अपने एक दोस्त के माध्यम से पुलिस कांस्टेबल शबीर अहमद मालिक से प्राप्त किये हैं। पुलिस कांस्टेबल मालिक ने पूछताछ में खुलासा किया कि ये कारतूस उसको कांस्टेबल नज़ीर अहमद ने दिए थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution