आफगानिस्तानसे भारत आए हिन्दूकी वेदना, आप ही हमें नहीं अपनाएंगे, तो हम कहां जाएंगे !!


जनवरी ९, २०१९

अफगानिस्तानमें रहकर जीवन यापन कर रहे थे; परन्तु एक विस्फोटने सब कुछ नष्ट कर दिया । आशाकी किरण लेकर भारत लौटे; परन्तु यहां भी उद्विग्न हैं । काबुलसे भारत आए शरणार्थी अमरजीत कौर उद्विग्न है । तीन बच्चोंके साथ मानसिक रूपसे रोगी पतिका उत्तरदायित्व है; परन्तु चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही है । काबुलमें सुसर परिवारको चलाते थे; परन्तु एक बम विस्फोटने सब कुछ नष्ट कर दिया । ससुरकी मृत्युके बाद परिवार भोजनके लिए तरस गया ।

बच्चोंके भविष्यकी चिंताके साथ भारत लौटी, सोचा था कि कोई कार्य करके परिवारको चला लेंगें; परन्तु, परिवारको चलाना तो दूर, घरसे निकलना भी विकट हो गया है । अमरजीत कौरका आरोप है कि उसको और उसके परिवारको धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्ममें अपना लेनेको कहते हैं । नागरिकता संशोधन विधेयक २०१६ के लोकसभामें पारित होनेके पश्चात भारतमें रह रहे शरणार्थी अमरजीतकी आशाएं और बढ गई है ।

नागरिकता संशोधन विधेयकको लेकर अफगान शरणार्थी मनोहर सिंहका कहना है कि हमारे ही देशमें हमें भारतीय नहीं गिना जाता है, यह हमारी विडम्बना है । हम नागरिकताके लिए २०-२५ वर्षसे प्रयास कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि मैं सभी दलोंसे विनती करता हूं कि इस विधेयकको पारित कर दें ।

“प्रशासन ऐसे पीडित भाईयोंको सम्मानपूर्वक स्थान दें, ऐसी सभी राष्ट्रवादियोंकी अपेक्षा है”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution