दिसम्बर २८, २०१८
गत कुछ समयसे हिन्दुओंके आराध्य प्रभु हनुमानजीके लिए सभी विभिन्न मानसिकता वाले लोगोंके जो वक्तव्य आए, उसको एक ओरसे लज्जाजनक बताया गया; परन्तु इसी दौडमें अब कांग्रेसके पंजाबके विधायक अमरिंदर सिंह राजा सम्मिलित हो गए है ।
हनुमानजीके अपमानकी सीमओंको पार करते हुए इन्होंने उस हनुमान चालीसाका अपमान कर दिया, जिसको आज भी दिनमें लगभग प्रत्येक धार्मिक हिन्दूके घर पढा जाता है । ऐसा करनेके लिए उन्होंने अपने ट्विटरका दुरूपयोग किया और उनके ट्विटको न केवल उनकी ही विचारधाराके कई लोगोंने पसंद भी किया, वरन उसको ३०० लोगोंने ‘रिट्विट’ भी किया है और हिन्दुओंकी आस्थाके इस अपमानपर आनन्द उठाया !!
जय हनुमान दलित वनवासी।
जोगी तुम्हरे जात निकासी॥
रामदूत अतुलित बलधामा।
जाटपुत्र पवनसुत नामा॥
महावीर मुस्लिम बजरंगी।
भक्त तुम्हारो बुक्कल संघी॥
कंचन वरण विराज सुकेसा।
जैन धरम में किये प्रवेसा॥
विद्यावान गुनी अति चातुर।
ब्राह्मण कभौ कभौ तुम ठाकुर॥
स्रोत : सुदर्शन न्यूज
Leave a Reply