३ सितम्बर, २०१९
उत्तर प्रदेशके बरेलीमें ५२ वर्षीय जावेद, जो पहलेसे ही विवाहित है और ‘सोशल मीडिया’पर सक्रिय है, वहां जावेदने ३००० लडकियोंको न केवल अपने प्रेम-पाशमें फंसाया; अपितु उनमेंसे कईको विवाह करनेका वचन दिया।
इस कार्यके लिए जावेदने पुलिसका ही आश्रय लिया। उसने साफ-स्वच्छ छवि वाले लोकप्रिय ‘आईपीएस’ अधिकारी नुरूल हसनके नामसे ‘फेसबुक आईडी’ बनाई और छायाचित्र भी उन्हींका लगा दिया। महाराष्ट्रमें ‘एसपी’के पदपर कार्यरत हसन बहुत संघर्ष करके इस पदपर पहुंचे हैं और गरीब परिवारसे होनेके पश्चात भी यहां तककी यात्रा तय करनेके कारण लोग उनका सम्मान करते हैं । जावेदने उनका छायाचित्र प्राप्त किया और ‘सोशल मीडिया’पर पहचान परिवर्तितकर अपने कार्यमें जुट गया।
वह स्वयंको ‘आईपीएस’ अधिकारी नुरूल हसन बताता था । उसने फेसबुकपर कई सहस्र मित्र बना लिए । बरेलीसे लेकर मुंबई तककी कई लडकियोंने उसे विवाहके प्रस्ताव भी भेजे। वह लडकियोंसे नग्नछायाचित्र भी मागता था। प्रकरणकी पोल तब खुली, जब एक लडकीने अपनी मांके साथ मिलकर वास्तविक ‘आईपीएस’ हसनको ही भयादोहन (ब्लैकमेल) करना आरम्भ कर दिया ।
उन्होंने ‘आईपीएस’से अवैध वसूलीका भी प्रयास किया । समाचारके अनुसार, जावेदने छद्म आईपीएस बनकर न केवल युवतियों, वरन कई महिला आईपीएस अधिकारियोंतकको अपने जालमें फंसाया था !
अब रिक्शाचालक जावेदको भी बंदी लिया गया है । उसने कुल १६ युवतियोंसे अश्लील वार्ता की थी ।
जावेदको जब कोई युवती ‘वीडियो कॉल’ करती थी तो वह भेद खुलनेके भयसे उठाता ही नहीं था।
“जिहादी अपनी इस्लामिक मानसिकताका परिचय अवश्य देता है और हिन्दू युवतियोंका जीवन नष्ट करना चाहते हैं; परन्तु यह मानसिकता अब देशके लिए अत्यन्त घातक होती जा रही है !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply