जून ४, २०१९
जय श्रीराम सुनते ही मारने दौडनेवाली ममता बैनर्जीने आज बडे गर्वसे इफ्तार पार्टी की । ममता बैनर्जीने रोजा तोडा और इफ्तार पार्टीमें सम्मिलित हुई ।
ममता बैनर्जीने कोलकाता नगर निगमद्वारा आयोजित इफ्तार पार्टीमें गए और अपना रोजा तोडा । इस मध्य ममता बैनर्जीने एक मजहबीका रूप भी धारण किया और पूर्ण रूपसे हिजाबमें रोजा तोडा ।
ममता बैनर्जी इससे पहले भी रोजा इफ्तार करती आई है और उन्होंने आज पुनः रोजा तोडा और इफ्तार पार्टी की, आपको बता दें कि इन दिनों रमजानका माह चल रहा है और मुसलमान इस माहमें रोजा रखते हैं, जोकि मूल रूपसे दिन-दिनका एक व्रत होता है ।
सन्ध्याको रोजा अर्थात दिन-दिनका व्रत तोडा जाता है और खाना खाया जाता है, इस भोजनको इफ्तार कहते हैं और अधिक लोग मिलकर भोजन करते हैं; इसलिए इसे इफ्तार पार्टी भी कहते हैं ।
कोलकाता नगर निगमने आज जनताके टैक्सके पैसेको व्यय करते हुए इस्लामिक कार्यक्रम किया और इफ्तार पार्टी रखी ।
ममता बैनर्जी इससे पूर्व खुलकर कह चुकी हैं कि वो रोजा इफ्तार करेंगीं, उन्होंने गत कई दिवसोंसे जय श्रीरामका भी विरोध किया हुआ है और जय श्रीराम बोलनेपर कई लोगोंको कारावासके भीतर भी डाला हुआ है ।
“यह द्विमुखी व्यवहार ममता बैनर्जीकी सत्यताको उजागर करता है । जय श्रीराम कहनेपर बन्दी बनाना और हिजाब पहनकर रोजा इफ्तार करना यह संकेत है कि राज्य इस्लामिक बननेकी ओर अग्रसर है । अब इस स्थितिको हिन्दुओंको स्वयंको ही परिवर्तित करना है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : डीबीएन
Leave a Reply