जून २०, २०१९
पश्चिम बंगालमें हिंसक घटनाएं जारी हैं । ताजा समाचार राज्यके भाटपारा क्षेत्रसे है, जहां गुरुवार, २० जूनको दो गुटोंके मध्य हुई आपसी झडपमें एक व्यक्तिकी मृत्यु और चार अन्यके चोटिल होनेका समाचार सामने आया है । भाटपारा और जगतदलके अधिकारियोंने क्षेत्रमें बढते तनावके चलते चारसे अधिक व्यक्तियोंके एकत्र होनेपर प्रतिबंध लगाते हुए धारा-१४४ लागू कर दी है । मृतकका संज्ञान रामबाबू शॉके रूपमें हुआ है ।
समाचारके अनुसार, इस झडपके मध्य दोनों गुटोंने एक-दूसरेपर कच्चे बम फेंके और गोलियां भी बरसाई । स्थितिपर नियन्त्रणके लिए कार्यवाहीमें पुलिसने आंसू गैसके गोले दागे । चोटिलोंको क्षेत्रके एक निजी चिकित्सालयमें (बीएन बोस) प्रविष्ट कराया गया है । बंगाल शासनके गृह सचिव, अलपन बंदोपाध्यायने प्रसार माध्यमको (मीडियाको) बताया, “इन क्षेत्रोंमें कुछ असामाजिक और आपराधिक तत्व सक्रिय रहे हैं । कुछ बाहरी तत्त्व भी स्थानीय असामाजिक तत्त्वोंमें सम्मिलित हो गए । शासन इन घटनाओंको गम्भीरतासे असाधारण मानती है ।”
गृह सचिव, अलपन बंदोपाध्यायने बताया, “आईपीएस, एडीजी संजय सिंहको दक्षिण बंगालको तत्काल प्रभावसे बैरकपुर पुलिस आयुक्तालयका विशेष प्रभार सौंपा गया है । बैरकपुर आयुक्तालयके एडीजी प्रभारी शीघ्र ही घटनास्थलपर पहुंच रहे हैं । सीआरपीसीकी ‘धारा-१४४’को भाटपारा और जगतदल पुलिस थाना क्षेत्रोंमें लगाया गया है ।
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply