बच्ची ट्विंकलकी हत्यासे हिन्दू संगठनोंमें आक्रोश, हत्यारोंको फांसी देनेकी मांग !!


जून ७, २०१९

कासगंजके पडोसी जनपदमें ढाई वर्षकी नादान बच्चीकी हत्याके पश्चात समूचे जनपदमें पीडित परिवारके लिए न्यायकी मांग उठ रही है । सोरोंमें विश्व हिन्दू परिषदने बच्चीकी हत्यापर कडी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हत्यारोंको फांसीका दण्ड देनेकी मांग की है ।

कासगंजके सोरोंमें हत्याकाण्डके पश्चखत हिन्दूवादी संगठनोंमें उबाल है । एक समुदाय विशेषके युवकोंद्वारा बच्चीकी हत्याकर शव कूडेके ढेरमे छिपा दिया गया । क्षत-विक्षत शव पुलिसको कूडेके ढेरसे तीन दिवस पश्चात मिला । इसके पश्चात हिन्दू संगठनोंने कडा रोष प्रकट किया है ।

विहिपके नगर अध्यक्ष सुनील तिवारीने कहा कि प्रदेशमें  ऐसा सहन नहीं किया जाएगा । विहिपने बैठककर दोषियोंंके विरुद्घ ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’में अभियोग चलाकर फांसीका दण्ड देनेकी मांग की ।

“हास्यास्पद है कि देहलीके निर्भया दुष्कर्मकाण्डके आरोपियोंको अभीतक फांसीपर नहीं टांगा गया है और हिन्दू संगठन बैठक करके मांग करते हैं कि दोषियोंको फांसी दी जाए ! कृतिके स्थानपर बैठक करके याचिका की जा रही है ! वास्तवमें यह सब हमारे निष्क्रिय शासकगणोंके कारण होता है । समूचि संसद मिलकर अपराधीको एक सप्ताहके भीतर भयंकर मृत्युदण्ड नहीं बना सकते हैं, यह लज्जाकी बात है । युवतियोंकी रक्षा करना इन लोभी नेताओंके वशमें नहीं है; अतः अब केवल हिन्दू राष्ट्रकी आवश्यकता है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ


स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution