मदरसेमें बच्चोंसे अश्लील कृत्य करनेवाला मौलवी बन्दी बनाया !


फरवरी १२, २०१९


ब्यावरके एक मदरसेमें अध्ययनरत बच्चोंसे अश्लील कृत्य करनेके प्रकरणमें मौलवी मोहम्मद आलमको सिटी थाना पुलिसने बन्दी बना लिया है । बादमें उसे अजमेरकी ‘पोक्सो न्यायालय’में प्रस्तुत किया, जहांसे उसे १९ फरवरीतक न्यायिक अभिरक्षामें भेज दिया ।

सिटी थाना प्रभारी रविन्द्रप्रतापसिंहने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद उमरदराज खानने सिटी थानेमें दस जनवरी २०१९ को प्रकरण प्रविष्ट कराया । इसमें नगरके एक मदरसेके मौलवी मोहम्मद आलमपर ‘भारतीय दण्ड संहिता व पोक्सो एक्ट’के अन्तर्गत विभिन्न आरोप लगाए थे ।

ब्यावरके एक मदरसेसे गत एक अगस्तकी रात्रिको हरियाणा निवासी तीन बच्चे बिना बताए निकल गए । पुलिसको गश्तके समय ये बच्चे थैला लेकर जाते हुए मिले । बच्चे छोटे होनेसे पुलिसने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने मदरसेसे निकलकर घर जानेकी जानकारी दी । पुलिस इन बच्चोंको थाने ले गई । एक बच्चा तो वापस मदरसेमें चला गया; परन्तु दो बच्चोंने मदरसे जानेसे मना कर दिया ।

सूचना मिलनेपर तत्कालीन पुलिस उपअधीक्षक सी.एस. सोढा भी सदर थाने पहुंचे और प्रकरणकी जानकारी ली । उन्होंने इस प्रकरणमें मदरसा संचालकसे भी पूछताछ की । पुलिसने अजमेरसे ‘चाइल्ड लाइन’के दलको बुलवाया । दोनों बच्चोंको ‘चाइल्ड लाइन’ दलको सौंप दिया । पुलिसने इस प्रकरणकी जानकारी बच्चोंके परिजनको दी; परन्तु पुलिसको कोई परिवाद नहीं दी गई ।

बादमें इस प्रकरणमें बच्चोंसे की गई पूछताछके आधारपर ‘चाइल्ड लाइन’ने जिला प्रशासनको परिवाद दी थी । इसमें बच्चोंकी ओरसे मौलवीपर गम्भीर आरोप लगाए गए थे । परिवाद मिलनेपर तत्कालीन जिलाधिकारीने एसडीएमको जांचके आदेश दिए । उपखण्ड अधिकारीने जांच ब्यौरा जिलाधिकारीको भेज दिया ।

 

“इसका एक ही समाधान है, वह है मदरसोंपर प्रतिबन्ध ! मदरसोंपर राष्ट्रद्रोह, धर्मद्रोह व धर्मान्धताके आरोप लगते रहे हैं तो इन्हें पोषित करना या सुधरनेकी आशा करना व्यर्थ है; क्योंकि मधरसोंमें रहनेवाले तथाकथित शिक्षक जिन्हें मौलवी कहते हैं, उसका कार्य है केवल कट्टरता प्रसारित करना !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution