फरवरी, २८, २०१९
रेडियो पाकिस्तानने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीपर लक्ष्य साधनेके लिए राहुल गांधीका आश्रय लिया है । रेडियो पाकिस्तानने एक ट्वीटकर भारतीय विपक्षी दलोंद्वारा जारी किए गए संयुक्त ज्ञापनका वर्णन करते हुए कहा कि २१ विपक्षी दलोंने प्रधानमन्त्री मोदीपर सुरक्षा स्थितिके राजनीतिकरणका आरोप मढा ।
रेडियो पाकिस्तानने राहुल गांंधी, ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू, शरद पवार इत्यादि सहित अन्य विपक्षी नेताओंके चित्रका प्रयोगकर एक लेख प्रकाशित किया, जिसमे ये बातें कही गई हैं । रेडियो पाकिस्तानने कहा, “भारतीय विपक्षी दलोंने इस बातपर दुःख प्रकट किया है कि प्रधानमन्त्री मोदीने पाकिस्तानके विरुद्घ किसी भी प्रकारकी कार्यवाही करनेसे पूर्व सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाई !”
इसमें कहा गया है कि बैठकमें विपक्षी दलोंके नेता इस बातपर सहमत हुए कि नरेन्द्र मोदीपर स्थितिको और गंभीर न करनेके लिए दबाव बनाया जाना चाहिए । वैसे यह प्रथमबार नहीं है, जब पाकिस्तानी मीडिया या शासनने अपने हितोंके लिए ऐसा किया हो । कुलभूषण जाधव प्रकरणमें भी क्विंट, कारन थापर इत्यादिद्वारा प्रकाशित किए गए लेखको पाकिस्तानने अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालयमें अपने पक्षमें प्रस्तुत किया था ।
“जब राष्ट्रद्रोही घरमें ही हो तो हमें आतंकियोंकी क्या आवश्यकता है ? सत्ताके लोभमें ये लालची व स्वार्थी नेता आपदामें भी राष्ट्रकी ओर खडे नहीं होते हैं !! इनका उद्देश्य केवल और केवल शासनको अपमानितकर किसीप्रकार सत्ता पाना ही होता है ! क्या किसपर कब आक्रमण करना है और किसप्रकार करना है, यह अब राहुल गांधी और ममता बैनर्जी बताएंगें या राष्ट्रीय सुरक्षा परामर्शदाता ? राष्ट्र इन द्रोहियोंको देख ले व इनका मतदानके समय लेखा-जोखा करे ताकि ये लोग संसदमें बैठने योग्य भी न रहें, इनके साथ बैठक तो भिन्न प्रकरण है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply