दिसम्बर ५, २०१८
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीने राजस्थानके झुंझनूमें कांग्रेसकी एक रैलीको सम्बोधित करते हुए ‘कुम्भाराम लिफ्ट योजना’को कुम्भकरण लिफ्ट योजना कह दिया ! यद्यपि, उन्होंने अपनी यह चूक तुरंत ही सुधार भी ली ।
राहुलने झुंझुनूंमें कहा, “मैं यहांके कुछ स्थानीय मुद्दोंपर बात करना चाहता हूं;। अशोक गहलोतजीने यहांके लिए कुम्भकरण लिफ्ट योजना आरम्भ की थी ।’ राहुलके इतना बोलते ही मंचपर बैठे कांग्रेस नेताओंने उन्हें टोका तो राहुलने तुरन्त ही चेक सुधारते हुए कहा, ‘कुम्भाराम लिफ्ट योजना । उन्होंने प्रथम स्तरमें इस योजनाके लिए ९५५ कोटि रुपये दिए ।
“जिस नेताको यह ज्ञात नहींकी जो मैं सम्बोधन कर रहा हूं, वह अर्थहीन है अथवा निरर्थक, जो केवल लिखे हुएको किसी भी प्रकारसे पढकर बोलनेमें सिद्ध हो, उसेराष्ट्र सौंपा जा सकता है क्या ? और वस्तुत: नेतृत्वकी शक्ति वाला नेता वही है जिसका सम्भाषण उसके कृत्य बोले और वह जो बोले, वे बोल हृदयसे स्वत: ही निकले !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply