सलमानसे विवाहके लिए धर्म परिवर्तन करनेवाली हिन्दू लडकी ‘फन्दे’से लटकी मिली, परिजनने कहा, पुत्रीकी पीट-पीटकर कर दी हत्या
२६ मई, २०२१
‘न्यूज18′ तेलुगू’के अनुसार, सलमान नामक मुसलमान युवकसे विवाहके लिए श्रवंतीने धर्म परिवर्तनके पश्चात अपना नाम शेख समीरा किया था; परन्तु २४ मईको ज्ञात हुआ कि उसका शव घरमें लटका हुआ मिला ।
कमररेड्डी जनपदके ‘इंदिरा नगर कॉलोनीकी निवासी १९ वर्षीय श्रवंतीने सलमानसे ७ जनवरी २०२१ को विवाह किया था । इस हेतु उसने सर्वप्रथम अपना धर्म छोडकर इस्लाम स्वीकारा, तत्पश्चात अपना नाम शेख समीरा रख लिया ।
२४ मईको ज्ञात हुआ कि श्रवंतीने घरमें ‘फन्दा’ लगाकर आत्महत्या कर ली । परिजनने पुत्रीका शव देख कहा कि उनके पुत्रीके गलेके समीप चोटके चिह्न थे । उनका आरोप है कि उनकी पुत्रीको पीट-पीटकर मारा गया; इसलिए सलमान और उसके परिवारपर श्रवंतीको मानसिक व शारीरिक रूपसे प्रताडित करनेके लिए प्रकरण प्रविष्ट हो ।
यदि श्रवंतीके माता-पिता आरम्भसे ही उसे जिहादियोंसे दूर रहनेकी प्रेरणा देते, तो उन्हें अभी पछताना न पडता; अत: सभी माता-पिताको सतर्क होकर अभीसे अपनी सन्तानोंको जिहादियोंसे दूर रखनेका प्रयास करना चाहिए; जिससे श्रवंतीके माता-पिताकी भांति ही उन्हें कालान्तरमें पछताना न पडे । सभी हिन्दू श्रवंतीको न्याय मिले, इस हेतु अपने स्वर मुखर करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply