छत्‍तीसगढमें मतदानसे २४ घंटे पूर्व नक्‍सली आक्रमणमें १ सैनिक हुतात्मा !


नवम्बर ११, २०१८

छत्तीसगढमें मतदानसे ठीक एक दिवस पूर्व बस्तर संभागमें नक्सलियोंने दो स्थानोंपर आक्रमण किया है । कांकेर जनपदके अंतागढ गांवमें नक्सलियोंने ६ आईईडी विस्फोट किए हैं । इसमें एक चोटिल सैनिककी बादमें चिकित्साके मध्य मृत्यु हो गई ! सूत्रोंके अनुसार यहां सुरक्षाबलोंने मोर्चा संभाल लिया है और दोनों ओरसे मुठभेड जारी है ।

वहीं बीजापुरमें भी सुरक्षाबलों और नक्सलियोंके मध्य मुठभेड होनेका समाचार है । पुलिसके अनुसार मुठभेडमें एक नक्सलीकी मृत्यु हो गई है और उसका शव प्राप्त कर लिया गया है व जबकि १ नक्सलीको बन्दी लिया गया है । यहां भी मुठभेड अभी भी जारी है । बता दें कि गत माह दंतेवाडाके आरनपुरमें दूरदर्शनके दलपर नक्सलियोंके आक्रमणकी घटना सामने आई थी, जिसमें एक कैमरामैन मारा गया था और २ पुलिसकर्मी भी हुतात्मा हुए थे ।

सोमवार १२ नवम्बरको छत्तीसगढमें विधानसभाके प्रथम चरणका मतदान होना है, परन्तु इससे ठीक पहले यहां हुए दो नक्सली घटनाओंसे सुरक्षा व्यवस्थाको लेकर प्रश्न खडे हो गए हैं ।

स्रोत : फर्स्ट पोस्ट हिन्दी



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution