जम्मूसे त्रिपुरा पहुंचे १० बच्चों सहित २४ रोहिंग्या बन्दी
५ मई, २०२२
त्रिपुराके उनाकोटी जनपदमें ‘पुलिस’ने २४ रोहिंग्याओंको बन्दी बनाया है । ‘बीएसएफ’ने सोमवार सन्ध्याको ‘जितुरदिघीपार चेक गेट’के पास जा रही ३ ‘कारों’को रोका । ये सभी कुमार घाटसे कैला शहर जा रहे थे ।
उनके पास संयुक्त राष्ट्रद्वारा ‘जारी’ ‘शरणार्थी कार्ड’ थे । उनकी कोई प्रतिकूल ‘रिपोर्ट’भी नहीं है; अतः सामान्य जांच प्रक्रिया पूर्ण होनेपर उन्हें मुक्त किया जाएगा ।
‘पुलिस’का मत है कि इनकी कैला नगरसे अन्तरराष्ट्रीय सीमाके माध्यमसे बांग्लादेश पार करनेकी योजना थी । इससे पूर्व उत्तरी त्रिपुराके धर्मनगर ‘रेलवे’ स्थानकपर ६ रोहिंग्या पकडे गए थे ।
हमारे देशमें अवैध प्रवासी रोहिंग्याओंकी सङ्ख्या लाखोंमें है । इन्हें तो ढूंढकर पुनः बांग्लादेश भेजना कठिन हो रहा है । कारण ये समूचे भारतवर्षमें फैल चुके हैं । इनकी जनसङ्ख्या तीव्र गतिसे बढ रही है । इनकी प्रवृत्ति भी अपराधी होनेसे इनकी उपस्थित कष्टकर है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply