मई ४, २०१९
ऊपरके चित्रमें देखकर आप यदि यह सोच रहे हैं कि ये बच्ची और ये व्यक्ति आपसमें पिता-पुत्री हैं तो आप अनुचित सोच रहे हैं ।
वास्तवमें यह एक निकाहका चित्र है, जहां १० वर्षकी बच्चीसे ४० वर्षके इस व्यक्तिने निकाह किया है ।
यह प्रकरण पाकिस्तानका है, जहांपर ४० वर्षके इस व्यक्तिको सामाजिक प्रसार माध्यमोंके दबावके चलते अब बन्दी बनाया गया है । इस व्यक्तिने १० वर्षकी बच्चीको २ लाख ५० सहस्र पाकिस्तानी रुपएमें क्रय किया और उससे निकाह किया ।
काजीने दोनोंका निकाह भी पढवाया; परन्तु सामाजिक प्रसार माध्यमोंके दबावके चलते अब बन्दी बनाया गया है और पुलिस भेजकर इस बच्चीको बचाया गया है ।
10 साल की लड़की से जबरदस्ती पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 40 वर्षीय व्यक्ति ने निकाह किया। समाचार रिपोर्टों का कहना है कि बच्ची को उसके माता-पिता ने 250,000 रुपये में बेचा था,
ऐसा करते हो तो दूसरे के धर्मों पर उंगली उठाने का तुम्हें कोई अधिकार नहीं@RubikaLiyaquat @DrRizwanAhmed1 pic.twitter.com/zBu0ywMRyZ— पवन कुमार नागर 🔥 (@pawandhakad1432) May 4, 2019
बच्चीने बताया कि वो १० वर्षकी है और वो निकाह नहीं करना चाहती, इस व्यक्तिने उसे पैसे देकर क्रय किया और उससे बलात निकाह किया, बच्चीको भयभीत भी किया गया । जैसे पुलिस बच्चीके पास पहुंची, वो जोर-जोरसे रोने लगी और अपनी आपबीती बताई ।
मीडिया वालोंने जब इस ४० वर्षके व्यक्तिसे पूछा तो दण्डसे बचनेके लिए असत्यका आश्रय लेकर कहा कि बच्चीकी आयु १६-१७ वर्ष है और वो व्यस्क हो गई है !
“यह किसप्रकारका धर्म है, जो न ही आयुका बन्धन देखता है, न मानवीय सीमा । देखता है तो केवल वासना और उस वासनान्धतामें छोटी-२ बच्चियोंको भी नहीं छोडते हैं । धर्मके नामपर ऐसी पाशविक कृति करनेवाले लोग कठोर दण्डके पात्र हैं और साथ ही इस्लामके ठेकेदार काजी, जो इस जघन्य अपराधको बढावा देते हैं, वे भी दण्डके पात्र हैं ! ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : डीबीएन
Leave a Reply