उत्तराखंडमें ९ वर्षसे कम उम्रके १०० बच्चे ‘कोरोना’ संक्रमित
१८ मई, २०२१
उत्तराखंडमें १६ अप्रैलसे १५ मईतक ढाई सहस्रसे अधिक बच्चे ‘कोविड’ संक्रमित हो चुके है और विगत १० दिवसोंमें ९ वर्षसे कम आयुके १००० से अधिक बच्चोंमें ‘कोरोना वायरस’ संक्रमणकी पुष्टि हुई है।
उत्तराखंडकी स्वास्थ्य महानिदेशक चिकित्सक तृप्ति बहुगुणाने इन विषयोंके लिए लोगोंके घरोंमें ‘आइसोलेशन’के स्थानके अभावको उत्तरदायी बताते हुए कहा कि कुछ दिनोंमें उतराखंड शासन बच्चोंको सुरक्षित रखनेके लिए दिशानिर्देश देगा । साथ ही, अगले माहमे ‘डीआरडीओ’द्वारा हल्द्वानी और ऋषिकेशमें ५०० ‘बिस्तरों’के दो केन्द्र भी स्थापित किए जाएंगे और इनमें बच्चोंके लिए पृथक कक्ष होंगे ।
यदि यह समाचार सत्य है कि बच्चोंमें कोविडके लक्षण हैं तो यह अत्यन्त चिन्ताजनक है; क्योंकि अभीतक कोई भी यह निश्चित नहीं कर पाया है कि इस महामारीका उपचार क्या है ? जिस औषधिको भारतमें प्रभावी बताया जा रहा है, उसे विश्व स्वास्थ्य संगठन अप्रभावी बता रहा है । जिस ‘प्लाज्मा’ चिकित्साकी प्रशंसा की जा रही थी, वह अब सूचीसे हटा दी गई है ! शासनको चाहिए कि एलोपैथीके स्थानपर आयुर्वेदिक शोधको प्राथमिकता दे और रोग निवारणमें योगदान दे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply