उच्च न्यायालयके न्यायाधीश और कर्मचारियोंके लिए केजरीवाल शासनका ‘कोविड’ केन्द्र व उनके परिवारके लिए भी कक्ष, न्यायालयने लगाई फटकार
२७ अप्रैल, २०२१
देहलीकी आम आदमी पार्टी (आप) शासनने देहली उच्च न्यायालयके न्यायाधीश और अन्य न्यायिक कर्मचारियोंके लिए अशोक विश्रामालयमें १०० कक्षोंका ‘कोविड’ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करानेका निर्णय लिया था । शासनने बताया कि उन्होंने देहली उच्च न्यायालयके निवेदनके पश्चात यह निर्णय लिया, जबकि न्यायालयने इसपर स्पष्ट मना कर दिया कि हमने ऐसा कोई निवेदन नहीं किया है । बता दें कि चाणक्यपुरी स्थित अशोक ‘होटल’ ५ सितारा (फाइव स्टार) प्रमाणित है ।
एक ओर ‘आप’ ‘वीआईपी’ चलन समाप्त करनेकी बातें करती थी और आज अपनी चूकों व दोषोंको छुपाने हेतु यह सब किया जा रहा है । वास्तवमें ऐसी घोर आपदामें राजनीतिक दलोंका ऐसा व्यवहार व अनदेखी इनके संस्कार व वास्तविकता उजागर करती है । एक ओर चुनाव आयोग महामारीके समयमें ‘रैली’ करनेका आदेश देता है, कालान्तरमें लोगोंद्वारा अपमानित होनेपर कठोर निर्णय लेनेका दिखावा किया जाता है । देहलीमें आप शासन तो अपनी ‘साख’ बचाने हेतु करोडों रुपए विज्ञापनोंपर भी व्यर्थ कर रही है । इसलिए सत्तालोलुप नेताओंका यह निधर्मी लोकतन्त्र हमें नहीं चाहिए ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply