१५ वर्ष पूर्व दबावमें बने थे मुसलमान, तीन परिवारने पुनः अपनाया हिन्दू धर्म


९ सिंतबर, २०२१
      उत्तर प्रदेशके जनपद शामलीमें सोमवार, ९ अगस्तको तीन मुसलमान परिवारोंद्वारा हिन्दू धर्ममें लौटनेपर कांधला क्षेत्रके सूरज कुण्ड मन्दिरमें पहले तीनों परिवारोंका पूजा-पाठके साथ शुद्धीकरण किया गया, इसके पश्चात मुसलमान बने हिन्दुओंका धर्म परिवर्तनकर पुन: उनके घर लाया गया । घर लौटनेवालोंमें ७ महिलाएं, ४ पुरुष और ४ बच्चे सम्मिलित हैं।
      ज्ञातव्य है कि १५ वर्ष पूर्व इन लोगोंने दबावमें आकर इस्लाम पन्थको अपना लिया था; परन्तु समयके साथ इन्होंने हिन्दू धर्ममें पुनः लौटनेका निर्णय लिया । घर लौटनेके पश्चात, इन लोगोंने अपने मुसलमान नामका परित्यागकर, हिन्दू नाम रखा ।
      मन्दिरके पुजारी, यशवीरने घर लौटनेवाले सभी लोगोंको गायत्री मन्त्रका उच्चारण करानेके साथ-साथ, हवन कराकर शुद्धीकरण किया । पुजारीजीने कहा कि जीवनमें कई बार व्यक्तिसे ‘जाने-अनजाने’में चूकें हो जाती हैं । इन सभीका सनातन धर्ममें स्वागत है ।
बता दें कि ये सभी लोग हिन्दू धर्ममें पुनः आनेके पश्चात, अत्यन्त प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं । हिन्दू धर्म अपनाकर, शहजादसे विकास बने युवकने, हिन्दू धर्म अपनाकर समाजको सन्देश दिया है कि अपना धर्म अपना ही होता है ।
     यह क्रम अनवरत रहना चाहिए; क्योंकि शान्ति और समाधान मात्र सनातन धर्ममें ही है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution