‘जैश-ए-मोहम्मद’के २ आतङ्की बनाए गए बन्दी, स्थानीय युवकोंको भ्रमितकर करते थे सङ्गठनमें सम्मिलित
०३ फरवरी, २०२१
जम्मू-कश्मीरके बांदीपोरा क्षेत्रसे विश्वसनीय गुप्त सूचनाओंके आधारपर पुलिसने २ आतङ्की बन्दी बनाए हैं । ये दोनों युवकोंको भ्रमितकर उन्हें आतङ्कवादी गतिविधियोंमें संलग्न करवाने हेतु शस्त्र उपलब्ध करवाते थे । इनमें एक है, अब्दुल मजीद खान तथा दूसरा है शौकत अहमद । अब्दुलने बताया कि वह ‘जैश’के लिए कार्य करता है । उसके पाससे १ ‘पिस्टल’, ३ ‘लाइव हैण्ड ग्रेनेड’, १० ‘कारतूस’ प्राप्त हुए हैं । सोपोर निवासी शौकत अहमद मलिकसे पुलिसको १ ‘पिस्टल’, ५ हैण्ड ग्रेनेड’ तथा २० ‘कारतूस’ प्राप्त हुए हैं । इन दोनोंसे पूछताछके आधारपर अन्य आतङ्की बन्दी बनाए जानेकी सम्भावना है ।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व रविवारको सुरक्षाबलोंने जम्मू-कश्मीरसे ‘लश्कर-ए-तैयबा’के ३ आतङ्कियोंको बन्दी बनाया था, जिनके पाससे ‘पिस्तौल’, ३ ‘मैगजीन’, ११६ गोलियों सहित सन्दिग्ध सामग्री, गोला-बारूद तथा शस्त्र प्राप्त हुए थे ।
सुरक्षाबलोंका यह कार्य प्रशंसनीय है । उनकी सतर्कताके कारण जम्मू-कश्मीरके बांदीपोरा क्षेत्रमें आतङ्कवादी घटनाओंमें न्यूनता आई है; परन्तु जिहादी पाकिस्तानकी सहायतासे अभी भी भारतमें अस्थिरता उत्पन्न करनेमें संलग्न हैं । पाकिस्तानके साथ-साथ ऐसे जिहादियोंको सभीके समक्ष दुर्दान्त मृत्यु देनेकी आवश्यकता है, जिससे उनमें भय निर्मित हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply