नवम्बर १८, २०१८
जम्मू-कश्मीरके शोपियांमें रविवार प्रातः हुई मुठभेडमें सुरक्षाबलोंने दो आतंकियोंको मार गिराया है । यह अभियान गुप्त सूचनाएं मिलनेके पश्चात आरम्भ किया गया था । मारे गए आतंकियोंके पाससे भारी मात्रामें शस्त्र (हथियार) और विस्फोटक मिला है । पुलिसने इस प्रकरणमें अभियोग भी प्रविष्ट कर लिया है ।
जम्मू कश्मीर पुलिसने इस मुठभेडके मध्य दो आतंकियोंके मारे जानेकी पुष्टि की है । मारे गए आतंकियोंमें शोपियांका नवाज वगाय और पुलवामाका यावार वानी सम्मिलित थे । यह दोनों आतंकी ‘अल-बद्र’ संगठनसे थे ।
इससे पूर्व कल नौगाम रेलवे स्टेशनसे शनिवार, १७ नवबरको पुलिसने एक महिला आतंकीको बन्दी बनाया । सुरक्षा विभाग उससे पूछताछमें जुटी हुई हैं । इससे पहले एके-४७ बन्दूकके साथ उसका चित्र सामाजिक प्रसार माध्यमपर प्रसारित हुआ था ।
एक दूसरे घटनाक्रममें दक्षिणी कश्मीरके शोपियां जनपदमें आतंकियोंने पांच युवाओंका अपहरण कर लिया । इनमेंसे एककी हत्या कर दी गई । उसकी धड कटा हुआ शव शनिवारको पासके बगीचेसे मिला ! आतंकियोंने दो युवाओंको छोड दिया, जबकि दो अन्य युवक अब भी लुप्त (गायब) हैं ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply