दिसम्बर २०, २०१८
विधानसभा मतदानमें किसानोंके ऋण क्षमा करनेके सन्दर्भमें कांग्रेसने छत्तीसगढ, राजस्थान और मध्य प्रदेशमें धोखा दे दिया है । कांग्रेसने किसानोंका ऋण क्षमा तो किया, परन्तु जो नियम लगाए, उसमे केवल ८-९% किसान ही आते हैं, जबकि राहुल गांधीका वचन था, हमारा शासन आया तो १० दिवसोंमें सभी किसानोंका ऋण क्षमा कर दिया जायेगा !
इसपर राजस्थानके किसान नेता रामपाल जाटने अपनी वेदना प्रकट की है । किसान नेता रामपाल जाटने कांग्रेसको धोखेबाज दल घोषित कर दिया है, मतदानसे पूर्ल ये भाजपाके विरुद्ध बोल रहे थे, परन्तु अब कांग्रेसने जो सत्तामें आकर किया है, इनकी वेदना सामने आ ही गई !
रामपाल जाटने कहा कि राहुल गांधीने सबका ऋण क्षमा करनेका वचन किया था, और इसी कारण कई सारे किसानोंने तो ऋणकी राशिको भरना भी बंद कर दिया था, कि कांग्रेस आएगी तो ऋण क्षमा होना ही है और किसानोने कांग्रेसको वोट भी दिया, परन्तु अब सत्तामें आकर कांग्रेसने इसमें कई परिस्थितियां लगा दी, जिससे अधिकतर किसानोंका ऋण क्षमा ही नहीं होगा । रामपाल जाटने कहा कि यदि कांग्रेस अपने वचनको पूर्ण नहीं करती तो शीघ्र ही आन्दोलन भी आरम्भ किया जायेगा !
“कुछ कालके लोभवश हिन्दूद्रोहियोंको चुनना हिन्दुओंको लम्बे समयके लिए भोगनेका कारण बन सकता है और यह हिन्दुओंकी लोभी वृत्तिको दर्शाता है । आजका हिन्दू धर्मको अथवा राष्ट्रको महत्त्व न देकर केवल स्वार्थको ही महत्त्व देता है, जिसके कारण ही आज हिन्दू स्वयं ही द्वितीय श्रेणीका हो गया है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : डीबीएन न्यूज
Leave a Reply