‘मौलवियों’द्वारा धन व भूमिका ‘लालच’ तथा कारागृह भिजवानेकी धमकीपर मुसलमान बने २६ लोगोंने हिन्दू धर्ममें की ‘वापसी’
२३ नवम्बर, २०२१
उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर जनपदमें ६ परिवारोंके २६ लोगोंने हिन्दू धर्ममें घर ‘वापसी’ की है । बघरा ‘ब्लॉक’के योग साधना आचार्य यशवीर महाराज आश्रमकी देखरेखमें शुद्धीकरणकी प्रक्रिया पूर्ण की गई । समाचारके अनुसार, प्रदेशमें समाजवादी शासनके समय मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत एवं रामपुर समेत अनेक जनपदोंमें घूम-घूमकर निर्धन वर्गके हिन्दू परिवारोंपर दबाव बनाया गया था एवं उन्हें बलपूर्वक इस्लाम स्वीकारनेको बाध्य किया गया था । लोगोंने जब इसका विरोध किया था तो उन्हें भयभीत एवं धमकाया गया था तथा मुसलमान न बननेके स्वरूपमें कारागृहमें डालनेकी धमकी दी गई थी । अब हवन व यज्ञकी विधि कराने व साधु-सन्तोंद्वारा गायत्री मन्त्रके उच्चारणकर उनको पुनः हिन्दू धर्ममें लिया गया है । उत्तर प्रदेशमें योगी आदित्यनाथके नेतृत्व व ‘भाजपा’का शासन आनेके पश्चात अनेक लोगोंने हिन्दू धर्ममें ‘वापसी’ की है । शुद्धीकरणकी प्रक्रिया पूर्ण होनेके पश्चात सभी व्यक्तियोंके कलाईपर कलावा बांधा गया तथा उन्हें विधिवत यज्ञोपवीत भी धारण कराया गया । यह सभी परिवार सहारनपुर जनपदके निवासी हैं । वहीं नजमासे सोनिया बनी महिलाने बताया कि उन्हें हिन्दू धर्ममें ‘वापस’ आनेके पश्चात अत्यधिक अच्छा लग रहा है । लगभग २५ वर्ष पूर्व उन्होंने इस्लाम पन्थको स्वीकारा था । आरिफसे सिद्धार्थ बने युवकने भी हिन्दू धर्ममें ‘वापसी’पर प्रसन्नता व्यक्त की ।
सम्पूर्ण विश्वमें इस्लाम पन्थका प्रचार लोगोंको धनका ‘लालच’ व मृत्युका भय दिखाकर ही स्वीकार कराया गया है; परन्तु अब विश्वको यह ज्ञात हो चुका है कि ऐसे आसुरी पन्थमें मन कदापि शान्त नहीं रह सकता; अतः सभी अपने मूल धर्मकी ओर लौट रहे हैं । आनेवाले कालमें ऐसे अनेकों समाचार हमें नित्य सुनाई देंगे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply