असत्य सिद्ध हुआ गाय चोरीके शंकामें, हिन्दू भीडद्वारा मुसलमान व्यक्तिकी हत्याका प्रकरण


१४ जून, २०२१
           सामाजिक जालस्थलोंपर हिन्दू विरोधी तत्त्वोंद्वारा सदैव ही हिन्दू धर्मके विरोधमें छद्म समाचार साझा किए जाते हैं । अब ऐसा ही एक प्रकरण असमके तिनसुकिया जनपदसे उजागर हुआ है । यहां एक व्यक्तिको पशुओंकी चोरीके आरोपमें भीडद्वारा पीट गया व उसकी मृत्यु हो गई; परन्तु समाचारको दूसरे रूपमें ही प्रसारित किया गया । ऑस्ट्रेलियाई लेखक सीजे वर्लमैनने ‘द वायर’मे समाचार  साझा करते हुए लिखा कि २८ वर्षीय मुसलमान व्यक्तिकी हिन्दुत्व भीडने पीट-पीटकर हत्या कर दी, वह भी गाय चोरीके आरोपमें ! वहीं अन्य हिन्दू विरोधियोंद्वारा भी इसी प्रकारका समाचार प्रसारित किया गया, जिसका आधार था, ‘मुसलमानोंपर अत्याचार’ व हिन्दुत्वकी क्रूरता । प्रकरणका सत्य यह है कि यह बाघजन पुलिस थाना अन्तर्गत स्थित कोरजोंगा गांवका है । मृतककी आयु २८ वर्ष नहीं; अपितु ३४ वर्ष थी व वह मुसलमान नहीं था । उसका नाम था शरत मोरन, जो हिन्दू था । हत्याके आरोपमें दो व्यक्तियोंके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट कर दी गई है ।
     असत्यको सत्यके रूपमें प्रस्तुत करना, यह वामपन्थियों व हिन्दू विरोधियोंका चिरकालसे चला आ रहा प्रयत्न है । अब इसमें भारतका गौरवशाली इतिहास हो या दिन-प्रतिदिनकी होती घटनाएं सभी छद्म प्रसारित करते हैं । इन राष्ट्रद्रोहियोंका केवल एक ही उद्देश्य है कि किस प्रकार हिन्दुओंको उनके धर्मोंसे पृथक कर दिया जाए एवं विश्वमें हिन्दू धर्मकी छवि धूमिल हो । ऐसे लोगोंका सभीको विरोध करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution