‘तालिबान’ आतङ्की सङ्गठनमें बांग्लादेशी, बंगाल एवं असमके २१ युवक हुए सम्मिलित


१ सिंतबर, २०२१
       बांग्लादेशके १४ कट्टरपन्थी युवक ‘तालिबान’के आतङ्की सङ्गठनमें सम्मिलित हो चुके हैं । इनके साथ-साथ असमके ४ तथा बंगालके २४ परगना क्षेत्रके भी ३ और युवकोंका ‘तालिबान’के सङ्गठनमें जुडनेकी, गुप्तचर विभागद्वारा पुष्टि की गई है । उक्त १४ बागलादेशी, बिहारसे तथा उत्तर प्रदेशसे होते हुए, जम्मू-काश्मीर पहुंच गए । वहांसे सीमा पार करनेके पश्चात, पाकिस्तानमें सक्रिय ‘आईएसआई’की सहायतासे अफगानिस्तान पहुंचा दिए गए । पाकिस्तान ‘आईएसआई’का समर्थक है; इसी कारण इन युवकोंको अफगानिस्तान सरलतासे पहुंचा दिया गया । अफगानिस्तान शासन तथा ‘तालिबान’के मध्य होनेवाले सङ्घर्षके आरम्भिक कालमें, वे सभी अफगानिस्तान पहुंचकर, तालिबानके आतङ्कियोंसे जा मिले थे । इन युवकोंको शस्त्र तथा विस्फोटक सामग्री बनानेका प्रशिक्षण देकर, पुनः भारतमें आक्रमणकारी उपद्रवोंके लिए भेजे जानेकी आशंका है, जो भारत देशके लिए अति घातक हो सकता है । इनमेंसे कुछ कट्टरपन्थी, पूर्वसे ही आतङ्की गतिविधियोंमें प्रशिक्षित बताए जा रहे हैं । भारतीय गुप्तचर विभागको यह जानकारी, अफगानिस्तानमें कार्यरत अमेरिकी गुप्तचर विभागके सङ्गठनोंने साझा की है ।
      यद्यपि ऐसे आतङ्कियोंसे भारतमें बहुत सङ्कट उत्पन्न हो सकता है; तथापि अमेरिकाके गुप्तचर विभागसे ऐसे भयभीत करनेवाले समाचारोंपर विश्वास करनेके स्थानपर, भारतद्वारा सभी दिशाओंसे देशकी सुरक्षा बनाए रखनेसे और आन्तरिक शत्रुओंका अभिज्ञान करनेसे देशको सङ्कटोंसे बचाया जा सकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : डू पॉलिटिक्स


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution