सितम्बर २७, २०१८
जम्मू-कश्मीरके बडगाम और अनन्तनागमें गुरुवारको आतंकवादियोंके विरुद्ध घेराबंदी और अन्वेषण अभियानके समय सुरक्षा बलोंके साथ भिडन्तमें तीन आतंकवादी मारे गए, जबकि सेनाका एक जवान हुतात्मा हो गया ! आधिकारिक सूत्रोंने ‘यूनीवार्ता’को बताया कि आतंकवादियोंकी उपस्थितिकी गुप्त सूचनाके आधारपर सेना, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिसके विशेष अभियान समूहने प्रातः बडगामके पनजान गांवमें संयुक्त अभियान आरम्भ किया ।
इस मध्य स्थानीय जामिया मस्जिदमें छिपे आतंकवादियोंने सुरक्षा बलोंपर स्वचालित शस्त्रोंसे गोलीबारी की । कार्यवाहीमें सुरक्षा बलोंने भी गोलियां चलाई । दोनों ओर हुई गोलीबारीके समय दो आतंकवादी मारे गए । इसी प्रकारके एक अन्य अभियानमें अनन्तनागके दूर शाहाबादमें सुरक्षा बलों और आतंकवादियोंके मध्य हुई भिडन्तमें तीन सैनिक चोटिल हो गए । चोटिल सैनिकोंको चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां एक सैनिककी मृत्यु हो गई ।
सुरक्षा बलोंकी कार्यवाहीमें एक आतंकवादी मारा गया, जबकि अन्य आतंकवादी भाग गए ।
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply