काली मन्दिरमें मांसके टुकडे मिलनेसे उत्पन्न हुआ विवाद : असम पुलिसने ५ व्यक्तियोंको बनाया बन्दी
०६ जून, २०२१
असमके धुबरी जनपदमें शनिवार ५ जून, २०२१को मन्दिरके भीतर कथित रूपसे मांसके टुकडे मिलनेके पश्चात क्षेत्रमें विवाद उत्पन्न हो गया । स्थानीय लोग दोषियोंको त्वरित बन्दी बनाए जानेको लेकर मार्गपर उतर आए । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोसीरानी शर्माने बताया कि गोलाकगंज थाना क्षेत्रके जिंकाता गांवके मन्दिरमें यह प्रकरण हुआ है । शर्माने यह भी बताया कि प्रकरणके आरोपियोंको ढूंढा जा रहा है व इसी अन्तर्गत उच्च स्तरपर अभियान भी चलाया जा रहा है । वहीं १ दिवस पश्चात शनिवारको प्रकरणमें संलिप्त ५ लोगोंको पुलिसने अपनी अभिरक्षामें (हिरासतमें) लिया है ।
जिन लोगोंने मन्दिरको अपवित्र किया है, प्रशासन शीघ्रतम उन्हें ढूंढकर, दण्डित करवाए । सभी हिन्दू उपर्युक्त घटनाका विरोध करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply