पाकिस्तानमें गणेश मन्दिर तोडनेपर भारत कठोर, वर्षभरमें ७ मन्दिर बन चुके हैं इस्लामी कट्टरपन्थियोंका लक्ष्य
०५ अगस्त, २०२१
पाकिस्तानके पंजाब प्रान्तके रहीमयार खानके पास स्थित भोंग शहरमें कट्टरपन्थी इस्लामिक आतंकियोंद्वारा भगवान गणेशके मन्दिरमें तोडफोड की गई है । कट्टरपन्थियोंने मन्दिरमें घुसकर भगवान गणेश और शिव-पार्वतीकी मूर्तियोंको तोड दिया और मन्दिरमें लगे झूमर व घण्टोंको भी नष्ट कर दिया । इस आक्रमणमें मन्दिर परिसरको भी बहुत हानि पहुंचाई गई है ।
‘सोशल मीडिया’पर इस प्रकरणका दृश्यपट प्रचलित होनेके पश्चात भारतीय विदेश मन्त्रालयने संज्ञान लेते हुए पाक उच्चायुक्तको अपना विरोध प्रविष्ट कराया । विदेश मन्त्रालयके प्रवक्ताने कहा कि पाकिस्तानमें इससे पूर्व भी कई हिन्दू मन्दिरोंको लक्ष्य बनाया गया है । एक बार पुनः हिन्दू मन्दिरपर हुआ आक्रमण बताता है कि पाकिस्तान अल्पसंख्यकोंकी सुरक्षा करनेमें पूर्ण रूपसे असफल रहा है ।
पाकिस्तानमें हिन्दू महिलाओंके अपहरण, बलात्कार और उनके धर्मान्तरणके समाचार आते रहते हैं; परन्तु देशकी कुल जनसंख्याके मात्र २.१४% हिन्दुओंपर होनेवाले अत्याचार केवल यहींतक सीमित नहीं हैं । हिन्दुओंके व्यापार, घर-सम्पत्ति और पूजा स्थलोंको भी निरन्तर लक्ष्य बनाया जाता रहा है ।
पाकिस्तानको केवल कठोर व्यवहारसे नहीं समझाया जा सकता, इस हेतु कठोर कार्यवाहीकी आवश्यकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply