मार्च ४, २०१९
भारतीय वायुसेनाद्वारा पाकिस्तानके बालाकोटमें घुसकर की गई ‘एयर स्ट्राइक’में २८० से अधिक आतंकियोंके मारे जानेका साक्ष्य आमने आया है। राष्ट्रीय तकनीक शोध केन्द्रके (NTRO) शोधसे उजागर हुआ है कि जब बालाकोटमें भारतीय वायुसेनाने एयर स्ट्राइक की, उस समय वहांपर २८० से अधिक चलभाष सक्रिय थे । इससे स्पष्ट होता है कि भारतीय वायुसेनाने जिस समय बालाकोट स्थित ‘जैश-ए-मोहम्मद’के शिविरोंपर आक्रमण किया, उस समय वहांपर २८) से अधिक आतंकी थे ।
सूत्रोंके अनुसार ‘एनटीआरओ’ भारतीय वायुसेनाको बालाकोट स्थित ‘जैश-ए-मोहम्मद’के शिविरमें २८० से अधिक चलभाष यन्त्र सक्रिय होनेकी जानकारी दी थी । इसके अतिरिक्त बालाकोट स्थित ‘जैश-ए-मोहम्मद’के शिविरमें २८० से अधिक आतंकियोंके होनेकी सूचना ‘रॉ’ने भी उपलब्ध कराई थी । गुप्तचर विभागोंने भी ‘सैटेलाइट’केद्वारा जैशके बालाकोटमें अत्यधिक संख्यामें आतंकियोंकी उपस्थितिकी जानकारी एकत्र की थी ।
“क्या भारतके वे नेता, जो साक्ष्य मांग रहे थे, इसपर भी कुछ कहेंगें ? भारत ही सम्भवतः ऐसा देश होगा, जहां विपक्षी दल राष्ट्रीय प्रकरणपर भी शासनके साथ खडे न होकर शत्रु राष्ट्रके प्रधानमन्त्रीकी प्रनंसा करते हैं । जब सत्ता पानेके लिए ये लोग राष्ट्रको भी बलिकी वेदीपर चढा सकते हैं तो सत्ता प्राप्त करनेटर ये लोग राष्ट्रकी क्या स्थिति करेंगें ?, इसपर सभीने विचार करना होगा !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : आजतक
Leave a Reply