शक्तिवर्धक पेय देकर, नग्नकर अश्लील कार्य करनेको किया विवश, ‘गन्दी बात’वाली गहना वशिष्ठपर सामूहिक बलात्कार करवानेका आरोप
१७ फरवरी, २०२१
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ तथा तीन अन्य लोगोंपर अश्लील दृश्यपटमें बलपूर्वक कार्य करवानेका आरोप है । इससे पूर्व एक २१ वर्षीय अभिनेत्रीने आरोप लगाया था कि वह सौन्दर्य प्रतियोगितामें विजेता होनेपर अलीशा नामक महिलाके सम्पर्कमें आई थी, जिसने उसे मोनू नामक ‘कैमेरामन’से मिलवाया । उसे मादक पदार्थ शक्तिवर्धक पेयमें दिया गया । इसके उपरान्त बलपूर्वक उसके नग्न दृश्यपट लिए गए । उसके अनेक दृश्यपट सामाजिक जालस्थानोंपर साझा किए गए ।
इस आरोपमें पुलिसने अलीशा, जिसका दूसरा नाम यास्मीन खान है, उसके साथ प्रतिभा नलावडे, मोनू गोपालदास जोशी, भानू सूर्यम ठाकुर, मोहम्मद आसिफ और सेफीको बन्दी बनाया । गहनाको पुलिसने ६ फरवरीको बन्दी बनाया था । उसपर एक ‘वेबसाईट’के लिए वयस्क दृश्यपट ‘शूट’ करने और उन्हें साझा करनेका आरोप है । आरोप है कि गहना चलचित्रोंमें कार्य करनेके उद्देश्यसे आनेवाली लडकियोंके अश्लील दृश्यपट बनाकर उन्हें प्रतिफलमें १५००० से २०००० तक देती थी ।
ऐसी गिरी हुई मानसिकता युक्त लोगोंको कठोर दण्ड दिया जाना चाहिए, जो नवयुवतियोंका शोषणकर उन्हें अश्लील कार्य करनेको विवश करते हैं और साथ ही भारतमें अश्लीलता और देह व्यापार जैसे कुकृत्योंको बढावा देते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply