शक्तिवर्धक पेय देकर, नग्नकर अश्लील कार्य करनेको किया विवश, ‘गन्दी बात’वाली गहना वशिष्ठपर सामूहिक बलात्कार करवानेका आरोप


१७ फरवरी, २०२१
          अभिनेत्री गहना वशिष्ठ तथा तीन अन्य लोगोंपर अश्लील दृश्यपटमें बलपूर्वक कार्य करवानेका आरोप है । इससे पूर्व एक २१ वर्षीय अभिनेत्रीने आरोप  लगाया था कि वह सौन्दर्य प्रतियोगितामें विजेता होनेपर अलीशा नामक महिलाके सम्पर्कमें आई थी, जिसने उसे मोनू नामक ‘कैमेरामन’से मिलवाया । उसे मादक पदार्थ शक्तिवर्धक पेयमें दिया गया ।  इसके उपरान्त बलपूर्वक उसके नग्न दृश्यपट लिए गए । उसके अनेक दृश्यपट सामाजिक जालस्थानोंपर साझा किए गए ।
           इस आरोपमें पुलिसने अलीशा, जिसका दूसरा नाम यास्मीन खान है, उसके साथ प्रतिभा नलावडे, मोनू गोपालदास जोशी, भानू सूर्यम ठाकुर, मोहम्मद आसिफ और सेफीको बन्दी बनाया । गहनाको पुलिसने ६ फरवरीको बन्दी बनाया था । उसपर एक ‘वेबसाईट’के लिए वयस्क दृश्यपट ‘शूट’ करने और उन्हें साझा करनेका आरोप है । आरोप है कि गहना चलचित्रोंमें कार्य करनेके उद्देश्यसे आनेवाली लडकियोंके अश्लील दृश्यपट बनाकर उन्हें प्रतिफलमें १५००० से २०००० तक देती थी ।
        ऐसी गिरी हुई मानसिकता युक्त लोगोंको कठोर दण्ड दिया जाना चाहिए, जो नवयुवतियोंका शोषणकर उन्हें अश्लील कार्य करनेको विवश करते हैं और साथ ही भारतमें अश्लीलता और देह व्यापार जैसे कुकृत्योंको बढावा देते हैं ‌। – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution