खालिस्तानियोंकी समर्थक दिशाके समर्थनमें आए अरविन्द केजरीवाल, अधिवक्ता निकिता और शान्तनु भागे


१७ फरवरी, २०२१
          देहली पुलिसद्वारा अधिवक्ता निकिताको ढूंढा जा रहा है । भारत विरोधी खालिस्तानी उपद्रवमें प्राप्त ‘टूलकिट’में सहयोगी दिशा रविको पुलिसने बन्दी बनाया था । दिशाको पांच दिनोंके लिए पुलिस अभिरक्षामें रखा गया । दिशाने अपने चलभाषसे सारा विवरण मिटा दिया था । जिसे पुनः प्राप्त करनेके लिए ‘फोरेंसिक लैब’में भेज दिया गया ।  दिशाके समर्थनमें आई अधिवक्ता निकिता भी खालस्तानियोंके साथ जुडी हुई पाई गई । पुलिसने उसके घरपर, सायंकाल अधिक पूछताछ नहीं की और अधिवक्ता होनेके कारण, सहयोगकी सहमति प्राप्त होनेपर, उसके घरकी जांच नहीं की । पुलिसने उससे सहयोगकी सहमति हेतु हस्ताक्षर करा लिए । रातमें ही अधिवक्ता निकिता भाग गई और उसके माता-पिताने उसके बारेमें कुछ बतानेसे मना कर दिया है ।
       ‘आप पार्टी’से जुडे होनेके कारण, केजरीवाल निकिताके पक्षमें खडे हो गए हैं । २१ वर्षीय दिशाको बन्दी बनाए जानेपर केजरीवालने इसे लोकतन्त्रपर आक्रमण बताया और किसानोंके समर्थनमें दिशाद्वारा सहायताको अपराध नहीं माना । कांग्रेसकी ‘प्रियंका गांधी’ने निहत्थी दिशाके समक्ष शस्त्रधारियोंको भयभीत बताया । अन्य कांग्रेसी नेताओंने भी अपना रोना रोया ।
    खालिस्तानी देश विरोधी उपद्रवियोंके आन्दोलनमें सहस्रों खलिस्तानियोंके सम्मिलित होनेकी आशङ्का है, जो  खालिस्तानी समर्थक गुरुपतवन्त सिंह ‘पन्नु’से प्रभावित हैं ।
         भारतमें किसानोंके नामपर, खालिस्तानियोंद्वारा साम्प्रदायिक उपद्रव फैलानेका प्रयास किया गया । इसे भातीय शासनद्वारा कठोरतासे नष्ट किया जाना चाहिए । अपनी संवेदनशीलताका प्रभाव दिखाकर रोनेवाले राजद्रोहियोंको, उनके सहयोगियों सहित ढूंढकर कठोरतम दण्ड दिया जाना चाहिए, चाहे वे उच्चतर अधिकारी ही क्यों न हों ?  – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution