बरखा दत्तकी ‘द मोजो स्टोरी’ सहित ८ ट्विटर ‘अकाउंट’के विरुद्ध ‘यूपी’ पुलिसने प्रविष्ट किया परिवाद


२२ फरवरी, २०२१
 उन्नाव पुलिसने तीन दलित युवतियोंको विष दिए जानेवाले असत्य समाचारके प्रकाशन विरुद्धमें २१ फरवरीको आठ ‘ट्विटर’ खातोंपर प्राथमिकी प्रविष्ट की है । बता दें कि तीन युवतियोंमेंसे दोकी मृत्यु हो गई, जबकि तीसरी बहन चिकित्सालयमें है और उसका उपचार चल रहा है ।
 परिवादमें कहा गया है कि इन ‘ट्विटर’ खातोंने झूठी जानकारी फैलाई थी कि इन युवतियोंका बलात्कार किया गया था, जबकि ‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट’में स्पष्ट रूपसे मना किया गया था । इन ट्विटर ‘अकाउंट’ने उनके शवोंका घरवालोंकी इच्छाके विरुद्ध अन्तिम संस्कार किए जाने जैसी जानकारी फैलाकर सामान्य जनतामें आक्रोश उत्पन्न करनेका भी प्रयास किया गया था । असत्य समाचार फैलानेवालोंमें बरखा दत्तका नाम भी सामने आया है ।
ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेशमें उन्नाव जनपदके असोहा थाना क्षेत्रके अन्तर्गत बबुरहा गांवमें एक खेतमें तीन दलित युवतियां अचेत अवस्थामें पडी मिली थीं । उनमेंसे दोको चिकित्सकोंने मृत घोषित कर दिया, जबकि एककी स्थिति गम्भीर है ।
       बिना प्रमाणके असत्य समाचार प्रसारित करनेवालोंपर सुनियोजित रूपसे उपद्रव भडकाने और देशद्रोहके अपराधमें कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए । हिन्दूद्रोही तत्त्वोंको उत्तर प्रदेशका शासन खटक रहा है और उसकी अपकीर्तिके लिए वे किसी भी निकृष्ट कृत्यको करनेसे नहीं चूक रहे हैं । हिन्दुओ ! ऐसे तत्त्वोंसे सावधान रहें !  – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution