बरखा दत्तकी ‘द मोजो स्टोरी’ सहित ८ ट्विटर ‘अकाउंट’के विरुद्ध ‘यूपी’ पुलिसने प्रविष्ट किया परिवाद
२२ फरवरी, २०२१
उन्नाव पुलिसने तीन दलित युवतियोंको विष दिए जानेवाले असत्य समाचारके प्रकाशन विरुद्धमें २१ फरवरीको आठ ‘ट्विटर’ खातोंपर प्राथमिकी प्रविष्ट की है । बता दें कि तीन युवतियोंमेंसे दोकी मृत्यु हो गई, जबकि तीसरी बहन चिकित्सालयमें है और उसका उपचार चल रहा है ।
परिवादमें कहा गया है कि इन ‘ट्विटर’ खातोंने झूठी जानकारी फैलाई थी कि इन युवतियोंका बलात्कार किया गया था, जबकि ‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट’में स्पष्ट रूपसे मना किया गया था । इन ट्विटर ‘अकाउंट’ने उनके शवोंका घरवालोंकी इच्छाके विरुद्ध अन्तिम संस्कार किए जाने जैसी जानकारी फैलाकर सामान्य जनतामें आक्रोश उत्पन्न करनेका भी प्रयास किया गया था । असत्य समाचार फैलानेवालोंमें बरखा दत्तका नाम भी सामने आया है ।
ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेशमें उन्नाव जनपदके असोहा थाना क्षेत्रके अन्तर्गत बबुरहा गांवमें एक खेतमें तीन दलित युवतियां अचेत अवस्थामें पडी मिली थीं । उनमेंसे दोको चिकित्सकोंने मृत घोषित कर दिया, जबकि एककी स्थिति गम्भीर है ।
बिना प्रमाणके असत्य समाचार प्रसारित करनेवालोंपर सुनियोजित रूपसे उपद्रव भडकाने और देशद्रोहके अपराधमें कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए । हिन्दूद्रोही तत्त्वोंको उत्तर प्रदेशका शासन खटक रहा है और उसकी अपकीर्तिके लिए वे किसी भी निकृष्ट कृत्यको करनेसे नहीं चूक रहे हैं । हिन्दुओ ! ऐसे तत्त्वोंसे सावधान रहें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply