‘लोकतन्त्र सेनानी’ आजम खानकी ‘पेंशन’पर लगाई बन्दी, पिछले १६ वर्षोंसे पा रहे थे शासनसे धन 


२६ फरवरी, २०२१
    ज्ञातव्य है कि इन्दिरा गांधी शासनद्वारा आपातकाल घोषितकर सभी विरोधी पक्षके नेताओंको बन्दी बनाकर कारावासमें डाल दिया गया था । उन दिनों आजम खान अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालयके छात्र संघके नेता थे । उन्हें भी आपातकालके दिनोंमें केन्द्र शासनद्वारा कारावासमें डाल दिया गया था ।
  मुलायम सिंह यादवके मुख्यमन्त्रीत्व कालमें उत्तरप्रदेश शासनने २००५ में आपातकालके समय कारावासमें जानेवाले नेताओंको ‘लोकतन्त्र सेनानी’ घोषितकर प्रति माह ५०० रुपये ‘पेंशन’का प्रावधान किया था । इसमें वृद्धिकर इसे २०००० प्रति माह कर दिया गया था । आजम खान इस ‘पेंशन’के लाभार्थी थे ।
    अब २४ फरवरी २०२१ को रामपुर जनपद प्रशासन द्वाराजारी की गई लोकतन्त्र सेनानियोंकी सूचीमें आजम खानका नाम नहीं है । इस सूचीमें ३७ लोगोंके नाम होते थे, अब ३५ नाम हैं ।
 उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेशसे सांसद आजम खान ‘भूमाफिया’ घोषित किए जा चुके हैं । उनपर अनेक आपराधिक प्रकरण न्यायालयमें चल रहे हैं । अखिलेश यादवके शासन कालमें आजम खानके जौहर ‘ट्रस्ट’द्वारा क्रय की गई भूमि उत्तरप्रदेश शासनके नाम कर दी गई है । इसके क्रय करनेकी प्रक्रिया नियमानुसार अनुचित थी । इस ‘ट्रस्ट’की भूमिपर पिछले १० वर्षोंमें कोई सेवाकार्य (चैरिटी) नहीं किया गया है ।
       आजम खान उत्तरप्रदेश शासनकी भूमि हडपकर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालयका निर्माणकर धन उगाहीका अनुचित कार्य करते रहे हैं । ऐसेमें योगी शासनका निर्णय न्यायोचित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution