मां ईसाई बन गई तो १४ वर्षीय बेटेने आत्महत्या की : शवके साथ ‘जीससके चमत्कार’की प्रार्थना


 ०१ मार्च, २०२१
झारखंडके चतरामें एक किशोरने कुएंमें कूदकर आत्महत्या कर ली; क्योंकि वो अपनी मांके ईसाई बननेसे दुःखी था । उक्त घटना जोरी-वसिष्ठ नगर थाना क्षेत्र स्थित कटैया पंचायतके पन्नाटांड रविदास टोलाकी है, जहां कमलेश दासके १४ वर्षीय पुत्र सूरज कुमार दासने २६, फरवरी २०२१ शुक्रवारको कुएंमें कूदकर आत्महत्या कर ली ।
ईसाई मिशनरियोंने उक्त किशोरकी मौतके उपरान्त उसके शवके माध्यमसे भी अन्धविश्वास फैलानेका प्रयास करते हुए, कुएंसे शवको निकालकर उसे पुनः जीवित करनेका अभिनय किया और इसे ‘जीससके चमत्कार’की भांति दिखाया; परन्तु पुलिस आ गई और और शवको अपने नियन्त्रणमें ले लिया ।
      झारखंडमें इस समय कांग्रेसके समर्थनसे हेमंत सोरेनका (जो स्वयं ईसाई है)  शासन है, उन्होंने अपने राज्यमें इन मिशनरियोंको खुली छूट दी हुई है । केन्द्र शासनको सीधे हस्तक्षेप कर धर्मान्तरणपर अंकुश लगानेका  निर्देश राज्य शासनको देना चाहिए और निर्देश न माननेपर राज्य शासनको पदच्युत करनेसे नहीं झिझकना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution