मां ईसाई बन गई तो १४ वर्षीय बेटेने आत्महत्या की : शवके साथ ‘जीससके चमत्कार’की प्रार्थना
०१ मार्च, २०२१
झारखंडके चतरामें एक किशोरने कुएंमें कूदकर आत्महत्या कर ली; क्योंकि वो अपनी मांके ईसाई बननेसे दुःखी था । उक्त घटना जोरी-वसिष्ठ नगर थाना क्षेत्र स्थित कटैया पंचायतके पन्नाटांड रविदास टोलाकी है, जहां कमलेश दासके १४ वर्षीय पुत्र सूरज कुमार दासने २६, फरवरी २०२१ शुक्रवारको कुएंमें कूदकर आत्महत्या कर ली ।
ईसाई मिशनरियोंने उक्त किशोरकी मौतके उपरान्त उसके शवके माध्यमसे भी अन्धविश्वास फैलानेका प्रयास करते हुए, कुएंसे शवको निकालकर उसे पुनः जीवित करनेका अभिनय किया और इसे ‘जीससके चमत्कार’की भांति दिखाया; परन्तु पुलिस आ गई और और शवको अपने नियन्त्रणमें ले लिया ।
झारखंडमें इस समय कांग्रेसके समर्थनसे हेमंत सोरेनका (जो स्वयं ईसाई है) शासन है, उन्होंने अपने राज्यमें इन मिशनरियोंको खुली छूट दी हुई है । केन्द्र शासनको सीधे हस्तक्षेप कर धर्मान्तरणपर अंकुश लगानेका निर्देश राज्य शासनको देना चाहिए और निर्देश न माननेपर राज्य शासनको पदच्युत करनेसे नहीं झिझकना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply