अध्यापनके लिए गई अवयस्क लडकीके अपहरणको एक माहमें भी नहीं ढूंढ पाई पुलिस


०४ मार्च, २०२१
 
        बिहारके मधुबनी जनपदमें एक १५ वर्षीय अवयस्क लडकीका अपहरण किया जा चुका है, जिसे पुलिस अभीतक नहीं ढूंढ पाई है । वह लडकी पढने गई थी और लौटकर घर नहीं पहुंची ।
   कुछ लोगोंद्वारा सूचना दी गई कि लडकीको झिटकी गांव निवासी ताहिर अपने दुपहिया वाहनपर (बाईकपर) बैठाकर ले गया था । ताहिरके परिवारसे पूछताछ करनेपर, उन्होंने लडकीके माता-पिताको क्रोधित होकर अपशब्द कहे । उन्होंने कहा कि यदि वह लडकीको ले गया है तो उससे विवाह कर लेगा । ताहिरने पंचायतके माध्यमसे उन्हें दो दिनोंके भीतर लडकीके लौट आनेकी बात की थी; किन्तु एक माह बीत जानेपर भी नहीं आई, जिस कारण पुलिसमें प्राथमिकी प्रविष्ट करानेमें विलम्ब कराया गया । पुलिसमें बतानेपर ताहिरके परिवारने उन्हें मार डालनेकी धमकियां दी हैं । ताहिरके माता, पिता और बहनको भी इस ‘लव-जिहाद’में सम्मिलित बताया जा रहा है; किन्तु पुलिसने उनसे अभीतक कोई पूछताछ ही नहीं की है । पिताने बेटीके नहीं मिलनेपर विष खाकर आत्महत्या करनेकी धमकी दी है और बताया है कि ताहिरका परिवार अपने धनी होनेकी धौंस दिखा रहा है ।
       बिहारमें पहले ही रावणराज है । वहांकी पुलिस भी महाराष्ट्रकी पुलिसकी भांति हिन्दुओंके पक्षमें नहीं है । मुसलमानोंसे पूछताछ करनेसे भी भय खाती है । हिन्दुओंको संगठित होकर ही ऐसे शासनका विरोध करना चाहिए । अपनी बेटियोंको भी धर्मशिक्षण देकर स्वाभिमानी बनाना चाहिए और स्वयं भी धर्मान्धोंसे किसी प्रकारका लेनदेन नहीं करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution