शिवलिंगपर ‘कंडोम’से विवादोंमें आई सायानी घोषको अब ममता बनर्जीने बनाया ‘टीएमसी’का प्रत्याशी
०६ मार्च, २०२१
बंगालमें ८ चरणोंमें होनेवाले चुनावोंके लिए तृणमूल कांग्रेसने अपने प्रत्याशियोंकी घोषणा कर दी है । इसी सूचीमें मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीने बंगाली चलचित्र अभिनेत्री सायानी घोषको भी ‘टीएमसी’की ओरसे पश्चिमी वर्धमानके आसनसोल दक्षिण क्षेत्रसे प्रत्याशीके रूपमें उतारा है । सायानी इसी वर्षके आरम्भमें अपने एक ‘हिन्दूफोबिक ट्वीट’के कारण चर्चामें रही थी, जिसके अन्तर्गत २०१५ के इस ‘ट्वीट’पर लोगोंद्वारा उनकी कडी आलोचना भी हुई थी । प्रकरणके अनुसार, १८ फरवरी २०१५ को सायानीने एक छायाचित्र साझा करते हुए दिखाया कि एक महिला शिवलिंगके ऊपर ‘कंडोम’ डालते हुए दृष्टिगत हो रही है । उन्होंने इसमें लिखा ‘गॉड्स कुडंट हैव बीन मोर यूजफुल’ अर्थात भगवान इससे अधिक और उपयोगी नहीं हो सकते । यह ‘ट्वीट’ महाशिवरात्रिके शुभ अवसरपर किया गया था । जब लोगोंने इसका विरोध आरम्भ किया तब अभिनेत्रीने इस ‘हिन्दूफोबिक ट्वीट’को किसी ‘हैकर’द्वारा किया गया कृत्य बताया । उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह अपमानजनक ‘पोस्ट’ उन्होंने नहीं की है । उन्हें तो यह सूचना भी उनके प्रबन्धक भास्कर रॉयने दी थी । उल्लेखनीय है कि इस ‘ट्वीट’को लेकर मेघालयके पूर्व राज्यपाल व भाजपाके वरिष्ठ नेता तथागत रॉयने सायानीके विरुद्ध कोलकाताके रबींद्र सारोबार पुलिस थानेमें परिवाद प्रविष्ट करवाया था व कहा था कि अभिनेत्रीद्वारा साझा किए गए इस छायाचित्रद्वारा मेरी धार्मिक मान्यताएं गम्भीर रूपसे चोटिल हुई हैं । यह ‘आईपीएस’की धारा २९५ए के अन्तर्गत अपराध है; अतः उन्होंने अनुरोध किया था कि सायानी घोषके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए ।
ममता बनर्जीद्वारा हिन्दूद्रोहियोंको प्रत्याशीके रूपमें प्रस्तुत करना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है । यह आश्चर्यजनक प्रकरण तब होगा, जब ऐसे प्रत्याशी विजयी घोषित होंगे; अतः ऐसा न हो इस हेतु बंगालके सभी हिन्दू एकजुट होकर आनेवाले इस चुनावमें इन हिन्दू विरोधी नेताओंको सत्तासे बाहरका मार्ग दिखाएं ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply