शिवलिंगपर ‘कंडोम’से विवादोंमें आई सायानी घोषको अब ममता बनर्जीने बनाया ‘टीएमसी’का प्रत्याशी


०६ मार्च, २०२१
     बंगालमें ८ चरणोंमें होनेवाले चुनावोंके लिए तृणमूल कांग्रेसने अपने प्रत्याशियोंकी घोषणा कर दी है । इसी सूचीमें मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीने बंगाली चलचित्र अभिनेत्री सायानी घोषको भी ‘टीएमसी’की ओरसे पश्चिमी वर्धमानके आसनसोल दक्षिण क्षेत्रसे प्रत्याशीके रूपमें उतारा है । सायानी इसी वर्षके आरम्भमें अपने एक ‘हिन्दूफोबिक ट्वीट’के कारण चर्चामें रही थी, जिसके अन्तर्गत २०१५ के इस ‘ट्वीट’पर लोगोंद्वारा उनकी कडी आलोचना भी हुई थी । प्रकरणके अनुसार, १८ फरवरी २०१५ को सायानीने एक छायाचित्र साझा करते हुए दिखाया कि एक महिला शिवलिंगके ऊपर ‘कंडोम’ डालते हुए दृष्टिगत हो रही है । उन्होंने इसमें लिखा ‘गॉड्स कुडंट हैव बीन मोर यूजफुल’ अर्थात भगवान इससे अधिक और उपयोगी नहीं हो सकते । यह ‘ट्वीट’ महाशिवरात्रिके शुभ अवसरपर किया गया था । जब लोगोंने इसका विरोध आरम्भ किया तब अभिनेत्रीने इस ‘हिन्दूफोबिक ट्वीट’को किसी ‘हैकर’द्वारा किया गया कृत्य बताया । उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह अपमानजनक ‘पोस्ट’ उन्होंने नहीं की है । उन्हें तो यह सूचना भी उनके प्रबन्धक भास्कर रॉयने दी थी । उल्लेखनीय है कि इस ‘ट्वीट’को लेकर मेघालयके पूर्व राज्यपाल व भाजपाके वरिष्ठ नेता तथागत रॉयने सायानीके विरुद्ध कोलकाताके रबींद्र सारोबार पुलिस थानेमें परिवाद प्रविष्ट करवाया था व कहा था कि अभिनेत्रीद्वारा साझा किए गए इस छायाचित्रद्वारा मेरी धार्मिक मान्यताएं गम्भीर रूपसे चोटिल हुई हैं । यह ‘आईपीएस’की धारा २९५ए के अन्तर्गत अपराध है; अतः उन्होंने अनुरोध किया था कि सायानी घोषके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए ।
     ममता बनर्जीद्वारा हिन्दूद्रोहियोंको प्रत्याशीके रूपमें प्रस्तुत करना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है । यह आश्चर्यजनक प्रकरण तब होगा, जब ऐसे प्रत्याशी विजयी घोषित होंगे; अतः ऐसा न हो इस हेतु बंगालके सभी हिन्दू एकजुट होकर आनेवाले इस चुनावमें इन हिन्दू विरोधी नेताओंको सत्तासे बाहरका मार्ग दिखाएं ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution