मौलानापर किया प्रश्न तो लगाया कुरानके अपमानका आरोप, ‘मॉब लिंचिंग’पर उतारू जिहादियोंके झुण्डका ‘वीडियो’ प्रसारित
०८ मार्च, २०२१
पाकिस्तानके सिंध प्रान्तकी राजधानी कराचीमें एक व्यक्तिकी ‘मॉब लिंचिंग’का प्रयास किया गया । आरोप है कि उसने ‘कुरान’का अपमान किया । पुलिस अधिकारियोंके सामने ही जिहादियोंके दलने ईशनिन्दाका मिथ्या आरोप लगाकर उसे मारनेका प्रयास किया । ‘साउथ एशिया मीडिया रिसर्च इंस्टीट्यूट’के अनुसार, कराचीकी ‘गारमैंट्स फैक्ट्री’में घुसी भीड़ उक्त व्यक्तिको बाहर खींचकर ले आई । उक्त व्यक्तिका कहना है कि उसने ‘कुरान’का अपमान नहीं किया है, वरन मौलानाओंसे कुछ प्रश्न पूछे; क्योंकि वे पैसे लेकर समस्याओंके समाधानका झूठा प्रतिवाद (दावा) करते हैं । ‘जेबी गारमैंट्स’ नामक ‘फैक्ट्री’के बाहर हुई इस घटनाका ‘वीडियो’ भी प्रसारित हो गया । इसमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार भीतर आक्रोशित जिहादी भीड घुस रही है, जिससे उस व्यक्तिकी हत्या की जा सके । जिहादी भीड इसके साथ ही ‘नारा-ए-तकबीर’ और ‘अल्लाह-हू-अकबर’के ‘नारे’ भी लगा रही थी । यद्यपि, इस आक्रमणमें वह व्यक्ति तो किसी प्रकार बच गया; किन्तु उसे गहरी चोटें आईं । पुलिस उसे बचानेमें अक्षम रही, जबकि वहां कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे । इस घटनाके कई अन्य ‘वीडियो’ भी ‘सोशल मीडिया’पर प्रसारित हो रहे हैं । लोग इस कट्टरताका विरोध कर रहे हैं ।
पाकिस्तान प्रशासन एवं उनकी सेनापर पूर्णतः जिहादी मानसिकता एवं विचारधाराका प्रभाव है । किसी भी व्यक्तिको ईशनिन्दाके आरोपमें बन्दी बनाकर प्रशासन उसपर कार्यवाही कर देता है; अन्यथा वहांके जिहादी उस व्यक्तिकी सबके सामने हत्या कर देते हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है । हास्यास्पद है कि विक्षिप्त मानसिकताके ऐसे लोग स्वयंको धार्मिक कहते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply