मौलानापर किया प्रश्न तो लगाया कुरानके अपमानका आरोप, ‘मॉब लिंचिंग’पर उतारू जिहादियोंके झुण्डका ‘वीडियो’ प्रसारित


०८ मार्च, २०२१
     पाकिस्तानके सिंध प्रान्तकी राजधानी कराचीमें एक व्यक्तिकी ‘मॉब लिंचिंग’का प्रयास किया गया । आरोप है कि उसने ‘कुरान’का अपमान किया । पुलिस अधिकारियोंके सामने ही जिहादियोंके दलने ईशनिन्दाका मिथ्या आरोप लगाकर उसे मारनेका प्रयास किया । ‘साउथ एशिया मीडिया रिसर्च इंस्टीट्यूट’के अनुसार, कराचीकी ‘गारमैंट्स फैक्ट्री’में घुसी भीड़ उक्त व्यक्तिको बाहर खींचकर ले आई । उक्त व्यक्तिका कहना है कि उसने ‘कुरान’का अपमान नहीं किया है, वरन मौलानाओंसे कुछ प्रश्न पूछे; क्योंकि वे पैसे लेकर समस्याओंके समाधानका झूठा प्रतिवाद (दावा) करते हैं । ‘जेबी गारमैंट्स’ नामक ‘फैक्ट्री’के बाहर हुई इस घटनाका ‘वीडियो’ भी प्रसारित हो गया । इसमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार भीतर आक्रोशित जिहादी भीड घुस रही है, जिससे उस व्यक्तिकी हत्या की जा सके । जिहादी भीड इसके साथ ही ‘नारा-ए-तकबीर’ और ‘अल्लाह-हू-अकबर’के ‘नारे’ भी लगा रही थी । यद्यपि, इस आक्रमणमें वह व्यक्ति तो किसी प्रकार बच गया; किन्तु उसे गहरी चोटें आईं । पुलिस उसे बचानेमें अक्षम रही, जबकि वहां कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे । इस घटनाके कई अन्य ‘वीडियो’ भी ‘सोशल मीडिया’पर प्रसारित हो रहे हैं । लोग इस कट्टरताका विरोध कर रहे हैं ।
    पाकिस्तान प्रशासन एवं उनकी सेनापर पूर्णतः जिहादी मानसिकता एवं विचारधाराका प्रभाव है । किसी भी व्यक्तिको ईशनिन्दाके आरोपमें बन्दी बनाकर प्रशासन उसपर कार्यवाही कर देता है; अन्यथा वहांके जिहादी उस व्यक्तिकी सबके सामने हत्या कर देते हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है । हास्यास्पद है कि विक्षिप्त मानसिकताके ऐसे लोग स्वयंको धार्मिक कहते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution