तिहाड कारावासमें पुलिसका छापा : आतङ्की तहसीन अख्तरका चलभाष अधिग्रहित : मनसुख हिरेनकी हत्याका रहस्य सुलझानेमें जुटी ‘एटीएस’
१२ मार्च, २०२१
जिस ‘टेलीग्राम चैट’के द्वारा आतङ्की सङ्गठन जैश-उल-हिन्दने एंटीलियाके बाहर ‘कार’ खडी करनेका दायित्व लिया था, वह तिहाड कारागृह अथवा उसके निकटसे की गई थी । इसपर पुलिसने तिहाडके कक्ष क्रमांक ८ में ११ मार्चको छापेमारी की, तब आतङ्की तहसीन अख्तरके ‘बैरक’से चलभाष प्राप्त हुआ । यह आतङ्की प्रधानमन्त्रीकी पटना ‘रैली’में बम विस्फोट तथा अन्य अनेक बम विस्फोटोंका आरोपी है ।
हिरेनके मृत्युका रहस्य ज्ञात करने हेतु ‘एटीएस’ने ‘क्राइम सीन रिक्रिएट’ किया था । इस घटनामें सम्बन्ध होनेकी शङ्कामें ‘क्राइम’ शाखाके अधिकारी सचिन वाजेका स्थानान्तरण कर दिया गया है ।
उल्लेखनीय है कि मनसुख हिरेन, जिनकी ‘कार’ अम्बानीकी अट्टालिकाके बाहर खडी थी, उनकी हत्या हो चुकी है । उसी हत्याका रहस्य ज्ञात करनेमें पुलिस जुटी है ।
आतङ्कियोंके पास भ्रमणभाष मिलना कारावासकी सुरक्षामें चूक है । इसकी भी जांच होनी चाहिए और सम्पूर्ण प्रकरणका शीघ्र अन्वेषणकर दोषियोंको कठोरतम दण्ड दिलाया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply